फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Children showed their talent, elders were respected

Lucknow News: बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, बुजुर्गों का सम्मान

Thu, 05 Jun 2025 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Children showed their talent, elders were respected
सम्मानित बुजुर्ग और मेधावी छात्र।
लखनऊ। ट्रांसगोमती माहेश्वरी समाज ने गोमतीनगर के माहेश्वरी सत्संग भवन में महेश नवमी का धूमधाम से आयोजन किया। इस मौके पर 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बुजुर्गों का सम्मान किया गया। वहीं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

महेश नवमी पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। माहेश्वरी समाज के लिए यह दिन खास महत्व रखता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन उनके पूर्वजों को भगवान शिव ने आशीर्वाद दिया था।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत पूर्वी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के महामंत्री रवींद्र गांधी, महेश सेवा ट्रस्ट के संरक्षक हरी कृष्ण राठी, ट्रांसगोमती समाज के संरक्षक गिरधारी सोमानी, अध्यक्ष संजीव माहेश्वरी, ट्रांसगोमती महिला संगठन की अध्यक्ष बबिता सोमानी, मंत्री सुधा जाजू ने भगवान महेश के पूजन के साथ दीप प्रज्वलन से की। ऊषा झंवर, ममता राठी, स्वाति सोमानी और सुमन गट्टानी ने महेश वंदना प्रस्तुत की। 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके समाज के वरिष्ठजन सुरेश चंद्र माहेश्वरी और सुरेश चंद्र राठी को प्रदेश मंत्री रवींद्र गांधी ने वयोवृद्ध सम्मान से अलंकृत किया। विवाह के 50 वर्ष पूरे कर चुके युगल सुरेशचंद्र व पूनम माहेश्वरी को मनोज व साधना माहेश्वरी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में राकेश मालपानी, महेंद्र सोनी, स्वर्णिम, अनुराग गुप्ता, मनोज, दीपक मूंदड़ा, राधा राठी, रेखा, साधना, लक्ष्मी, नेहा, पीसी गुप्ता, संजय माहेश्वरी, प्रदीप झंवर, डॉ. राजीव, डॉ. आलोक माहेश्वरी, विनय राठी, संजय चोला, महेंद्र राठी, बनवारी सोमानी, विनय माहेश्वरी, अंशू, दीपक, मयूर, अखिल, सुभाष माहेश्वरी, सुमित, पीयूष, संदीप, संजीव सोमानी, निखिल माहेश्वरी, अनुराग गुप्ता और अनुराग माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

बच्चों ने फैंसी ड्रेस और नृत्य में दिखाई प्रतिभा
पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आन्वी राठी और नृत्य में श्रेयति डागा, शांभवी राठी, शताक्षी माहेश्वरी समेत कई बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता की जज स्वाति माहेश्वरी एवं रीना माहेश्वरी रहीं। समाज के मेधावी विद्यार्थियों में प्रथा माहेश्वरी, प्रयूष माहेश्वरी, अधिक अग्रवाल, शीर्य माहेश्वरी, अंशिका, इशिता राठी, शगुन माहेश्वरी, अक्षय, संचय माहेश्वरी को भी सम्मानित किया गया। 11 वर्ष के मास्टर अर्नव माहेश्वरी को ताइक्वांडो में स्टेट गोल्ड मेडल जीतने पर शुभकामनाएं दी गईं।



जनवरी 2026 में होगा अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन
प्रदेश महामंत्री रवींद्र गांधी ने 9, 10, 11 जनवरी 2026 को अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी अधिवेशन में जोधपुर में आने का सभी को आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में 70,000 से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसमें माहेश्वरी समाज के 2047 के विजन और मिशन की जानकारी दी जाएगी। संचालन दिनेश माहेश्वरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed