फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Children showed a unique confluence of patriotism and devotion in Vedam World School

Lucknow News: वेदम वर्ल्ड स्कूल में बच्चों ने दिखाया देशप्रेम और भक्ति का अनोखा संगम

Tue, 19 Aug 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 19 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Children showed a unique confluence of patriotism and devotion in Vedam World School
वेदम वर्ल्ड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के मौके पर बच्चों ने प्रस्तुत किए मनमोहक का
लखनऊ। वेदम वर्ल्ड स्कूल में बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी का भव्य आयोजन हुआ। संयोगवश दोनों पर्व आसपास होने से विद्यालय ने इसे संस्कृति और स्वाभिमान के उत्सव के रूप में मनाया। तिरंगे की शान, राधा-कृष्ण की झांकियां, बच्चों का उत्साह और देशभक्ति गीतों की गूंज ने माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुआ। स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत सॉफ्ट बोर्ड सजावट, भाषण, गायन, नृत्य और फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। प्रधानाचार्या सफिया उस्मानी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस त्याग, साहस और एकता का संदेश देता है, वहीं जन्माष्टमी धर्म, प्रेम और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करती है।
विज्ञापन


विशेष आकर्षण रहा विद्यालय का सात्त्विक भोजन। आयोजन में प्रसाद और स्नैक्स पूरी तरह बिना तेल और मैदे के तैयार किए गए। विद्यार्थियों को गुड़ से बनी मिठाई परोसी गई, जिसे सभी ने आनंदपूर्वक ग्रहण किया। विद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस तरह का भोजन बच्चों को अधिक ऊर्जावान बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की प्रस्तुतियों ने बढ़ाया उत्सव का रंग
भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने महात्मा गांधी, भगत सिंह और सुभाषचंद्र बोस जैसे महापुरुषों का स्मरण किया। गायन और नृत्य की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, फोटोग्राफी प्रतियोगिता में बच्चों ने देशप्रेम की भावनाओं से ओतप्रोत तस्वीरें पेश कीं।


राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां सजाईं। कहीं माखन चुराते कान्हा नज़र आए तो कहीं रासलीला का दृश्य। इन झांकियों ने अभिभावकों और शिक्षकों का मन मोह लिया और आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed