फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Children rescued a child thrown in river in Lucknow.

Lucknow: वो आए, स्कूटी से उतरे और नवजात को नदी में फेंक कर चले गए, चार बच्चों ने बचाई जान

Thu, 17 Aug 2023 05:02 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 17 Aug 2023 05:02 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के कुड़ियाघाट में स्कूटी से आए कुछ लोग एक नवजात को नदी में फेंक कर चले गए। इस दौरान वहां मौजूद बच्चे नदी में कूदे और उस नवजात को बचा लाए।

विज्ञापन
Children rescued a child thrown in river in Lucknow.
नवजात को नदी से निकालने वाले तौसीफ, हसीब, अहसान और गुफरान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वो आए, स्कूटी से उतरे और नदी में उसे फेंक कर चले गए...। पास में खेल रहे बच्चों ने समझा कि कोई खिलौना या सामान है, जिसे वे नदी में डाल गए। वे दौड़े और गोमती में छलांग लगा दी। नदी में से जो कुछ निकला, वह इन बच्चों को झकझोर गया। वह कोई खिलौना नहीं, एक बच्चा था। जिंदा बच्चा, जिसे उसके अपनों ने जन्म लेते ही मरने के लिए फेंक दिया। बहरहाल बच्चा मातृ शिशु रेफरल अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन

बड़ों की संवेदनहीनता पर बच्चों की संवेदनशीलता की जीत की यह कहानी कुड़ियाघाट की है। बुधवार सुबह के करीब 11.30 बजे तेज धूप के बावजूद झोपड़बस्ती के बच्चे यहां खेल रहे थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सौ से अधिक जिला पंचायत सदस्य भाजपा में होंगे शामिल, शुरू होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एटीएस ने बलिया से महिला समेत पांच नक्सलियों को किया गिरफ्तार, कर रहे थे गोपनीय बैठक

नवजात को बचाने वाले बच्चों की उम्र यही कोई 10 से 12 साल है। इनके नाम हैं-तौसीफ, हसीब, अहसान और गुफरान। तेजतर्रार तौसीफ बताता है- हम खेल रहे थे तभी स्कूटी पर सवार तीन लोग आए। एक ने काला मास्क लगा रखा था। उन्होंने नदी में कुछ फेंका और तेजी से भाग निकले।

बुआ ने संभाला, फिर चाइल्डलाइन टीम अस्पताल ले गई
तौसीफ ने बच्चेे को घर ले जाकर पिता वारिस को दिया। वारिस ने उसे अपनी निसंतान बहन को दे दिया। उसने बच्चे की देखभाल शुरू की। वहीं पास के पार्क में कैंटीन चलाने वाले ने पुलिस को सूचना दे दी। चाइल्डलाइन को बुलाकर बच्चा उनको सौंपा गया। चाइल्डलाइन की निदेशक डॉ. संगीता शर्मा ने बताया कि बच्चा समय पूर्व जन्मा लग रहा है। उसे मातृ शिशु रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, ठाकुरगंज पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिये बच्चे को फेंकने वालों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed