फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   children meet with rahul and priyanka in rai bareily

बच्चों ने रोका राहुल-प्रियंका का काफिला

Mon, 30 Sep 2013 02:33 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 30 Sep 2013 02:33 PM IST
विज्ञापन
children meet with rahul and priyanka in rai bareily

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका वाड़्रा का काफिला सोमवार को बच्चों ने राय बरेली के तेंदुआ क्रॉसिंग पर रोक लिया।

विज्ञापन


मदरसा छात्रों ने राहुल को ज्ञापन सौंपकर तेंदुआ क्रॉसिंग पर पैसेंजर ट्रेन रोके जाने की मांग की।

राहुल और प्रियंका करीब 11.30 बजे फुरसतगंज हवाई पट्टी पर उतरे। यहां से दोनों अमेठी के लिए रवाना हुए।

करीब आठ किमी आगे बढ़ने पर तेंदुआ चौराहे पर सलाहुल मुस्लिम कॉलेज के 150 छात्रों ने उनका काफिला रोक लिया।

छात्रों ने राहुल से कहा कि कॉलेज के कई स्टूडेंट्स दूर-दराज से पैसेंजर ट्रेन से आते हैं।

लेकिन उनके जायस रेलवे स्टेशन पर उतरकर लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में तेंदुआ क्रॉसिंग पर पैसेंजर ट्रेन रुके तो काफी सहूलियत होगी।

पढ़ें- 'फजीहत से बचने के लिए राहुल का ड्रामा'

विज्ञापन

बताते चलें कि अमेठी सांसद राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक राहुल-प्रियंका जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ ही ब्लॉक व नगर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।

बैठक समाप्त होने के बाद प्रियंका रायबरेली चली जाएंगी जबकि राहुल फुरसतगंज से सीधे दिल्ली।

सुनने में यह भी आ रहा है कि नौ तारीख से यूपी में राहुल गांधी की रैली की शुरुआत होगी। सूत्रों की मानें, तो राहुल पश्चिमी यूपी पर ज्यादा जोर दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed