फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   children from class six to eight will go to school without bags for 10 days In council schools of UP

UP News: परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए खुशखबरी, अब 10 दिन बिना बैग के जाएंगे स्कूल; खेल-खेल में सीखेंगे

Sun, 16 Nov 2025 10:07 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Nov 2025 10:07 AM IST
सार

यूपी में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए खुशखबरी है। वह अब 10 दिन बिना बैग के स्कूल जाएंगे। इन दिनों में गतिविधियों के जरिये बच्चों का कौशल विकास होगा। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
children from class six to eight will go to school without bags for 10 days In council schools of UP
परिषदीय विद्यालय में कबड्डी में भाग लेते छात्र। (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के बच्चे पूरे सत्र में निर्धारित 10 दिन बिना बैग के स्कूल जाएंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत शनिवार से शुरू हुई इस व्यवस्था का उद्देश्य बच्चों में किताबों के दबाव को कम करके खेलकूद व अन्य गतिविधियों के माध्यम से कौशल विकास करना है। जहां यह व्यवस्था नहीं शुरू हो सकी है वहां अगले शनिवार से शुरू होगी।

विज्ञापन


बैगलेस दस दिनों में बच्चों के बहुमुखी विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा परिषदीय उच्च प्राथमिक, कंपोजिट व केजीबीवी के बच्चों के लिए आनंदम मार्गदर्शिका विकसित की गई है। 
विज्ञापन


इसके जरिये विद्यार्थियों को आनंदमय वातावरण में सीखने का अनुभव देने, विद्यार्थियों को व्यावहारिक व अनुभव वाली शिक्षा देने, समग्र शिक्षा पर जोर, उनकी सीखने की क्षमता को बढ़ाने का प्रयास होगा। साथ ही कौशल आधारित गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा, समुदाय के साथ जुड़ने, स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों व स्थानीय व्यवसाय की समझ विकसित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैगलेस दिवस के तय दिन

नवंबर का तीसरा व चौथा शनिवार। दिसंबर में पहला, दूसरा, तीसरा व चौथा शनिवार। जनवरी में तीसरा व चौथा शनिवार। फरवरी में पहला व दूसरा शनिवार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed