फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Children falling ill in winter, patients in OPD increased

Lucknow News: सर्दी में बीमार हो रहे बच्चे, ओपीडी में मरीज बढ़े

Wed, 11 Dec 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 11 Dec 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Children falling ill in winter, patients in OPD increased
रायबरेली। जिले में ठंड बढ़ गई है। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ रहा है। यही कारण है कि जिला अस्पताल में मंगलवार को बाल रोग विभाग में भीड़ देखने को मिली। इसके अलावा मेडिसिन विभाग में भी भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 1900 से अधिक मरीज चिकित्सीय सलाह लेने के लिए पहुंचे। जुकाम-बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। उधर, डायरिया और बुखार के 13 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ के पास सौ से अधिक बच्चे उपचार के लिए पहुंचे। इनमें सर्दी, जुकाम के साथ निमोनिया के मरीजों की संख्या अधिक रही। तीन बच्चों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। मेडिसिन विभाग के बाहर भी चिकित्सीय सलाह लेने के लिए मरीजों की भीड़ रही। यहां चार सौ से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। दवा काउंटर पर दोपहर दो बजे के बाद भी लाइन दिखी।
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण बच्चे सर्दी, जुकाम के साथ निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में बच्चों की विशेष देखभाल की जरूरत है। उधर, सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल बताया कि जिला अस्पताल में इलाज और जांच के पर्याप्त बंदोबस्त हैं। वार्डों में मरीजों को ठंड से बचाने के बंदोबस्त भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चों का रखें ध्यान
सुबह-शाम नंगे पैर न घूमने दें।
हवा और कोहरे से बच्चों का बचाव करें।
गर्म कपड़े पहनाकर रखें।
सर्दी जुकाम होने पर तुरंत डॉक्टर से उपचार दिलाएं।
तीन दिन से अधिक खांसी जुकाम है तो जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed