फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   childline interfered in child marriage in lucknow

बालिका वधू बनने से बची नाबालिग, अनजान कॉलर ने दी जानकारी

Fri, 15 Jul 2016 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 15 Jul 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
childline interfered in child marriage in lucknow
डेमो

समय रहते चाइल्ड लाइन की सक्रियता के चलते लखनऊ सीतापुर सीमा पर मौजूद एक गांव में नाबालिग का बाल विवाह रुकवाया है। इस मामले में जहां पुलिस ने भी हस्तक्षेप करने में आनाकानी की थी, वहीं गांव प्रधान भी विवाह रुकवाने में झिझक रहे थे।

विज्ञापन


ऐसे में चाइल्ड लाइन ने बाल कल्याण समिति से आदेश निकलवा कर बुधवार को तय समय से कुछ घटे पहले विवाह रुकवा दिया।
सीतापुर सीमा में आने वाले मोहाला गांव में हुई इस कार्रवाई के बारे में चाइल्ड लाइन कार्यकर्ता मनोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना संभवत: मुंबई से किसी अनजान कॉलर ने दी थी।
विज्ञापन


 जब इसकी पुष्टि की गई तो मालूम हुआ कि बुधवार शाम ही शादी है। ऐसे में तुरंत उसे रुकवाना जरूरी थी। इसके लिए गांव के पास के ही थाने रेवसा में थानाध्यक्ष को सूचित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर जाने के बाद परिवारों से बात की और उन्हें समझाया कि बाल विवाह अपराध है, इससे बच्ची का जीवन प्रभावित होगा। लड़की का परिवार नहीं माना, लड़के वाले भी लड़की वालों के अनुसार ही निर्णय लेना चाहते थे।

पुलिस के पहुंचने से मची अफरातफरी  

childline interfered in child marriage in lucknow
डेमो

गांव के प्रधान से बात की गई, लेकिन उन्होंने भी मामले को संवेदनशील बताकर हस्तक्षेप से इनकार कर दिया। ऐसे में चाइल्ड लाइन लखनऊ ने बाल कल्याण समिति सीतापुर के सामने मामला रखा। 

समिति ने तुरंत पुलिस को आदेश जारी कर रेवसा थाने को कार्रवाई के लिए कहा। चाइल्ड लाइन ने आदेश थाने पहुंचाए और एसएचओ के साथ विवाह स्थल पर पहुंचे। यहां विवाह होने ही जा रहा था, कि पुलिस के पहुंचने से अफरातफरी मच गई। 

चाइल्ड लाइन के अनुसार पुलिस ने आदेशों का हवाला देकर शादी रुकवाना अनिवार्य बताया। ऐसा न होने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही। जिसके बाद दोनों परिवारों के पास शादी रोकने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। 

चाइल्ड लाइन कार्यकर्ता मनोज कुमार ने लड़की स्पष्ट तौर पर नाबालिग है और उसने बताया कि वह आगे पढ़ना चाहती है, शादी नहीं करना चाहती थी। विवाह रुकने पर वह खुश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed