{"_id":"65833a2c2ae3120d560ac224","slug":"child-throws-sanitizer-bottle-in-bonfire-explosion-raebareli-news-c-101-1-slko1031-8303-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अलाव में बच्चे ने फेंकी सैनिटाइजर की बोतल, विस्फोट से तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अलाव में बच्चे ने फेंकी सैनिटाइजर की बोतल, विस्फोट से तीन झुलसे
Thu, 21 Dec 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
झुलसा आनंद। -संवाद
अलाव में बच्चे ने फेंकी सैनिटाइजर की बोतल, विस्फोट से तीन झुलसे
हालत गंभीर होने पर दो किशोर जिला अस्पताल रेफर , पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात अलाव में सैनिटाइजर की बोतल गिरने से विस्फोट हो गया। इससे महिला समेत तीन लोग झुलस गए। झुलसे दो किशोरों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के वीरभानपुर निवासी दीपांशु मिश्रा (17) पुत्र राजकिशोर मिश्रा और आनंद शर्मा (17) पुत्र अरविंद शर्मा और एक महिला मंगलवार देर रात घर के समीप अलाव ताप रही थी। इसी बीच अलाव में काफी धुंआ हो गया था। अचानक गांव के किसी बच्चे ने सैनिटाइजर की बोतल अलाव में फेंक दी। इस बीच अचानक हुए तेज ब्लास्ट के चलते अलाव के समीप बैठे दीपांशु, आनंद और महिला गंभीर रूप से झुलस गई। तेज धमाका होने पर अफरातफरी मच गई। लोग मौके पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हो सकी।
घटना के बाद किशोरों को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों 30 फीसदी झुलसे हैं। वहीं महिला को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। झुलसी महिला के नाम पते की जानकारी पुलिस कर रही है। कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।