फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Child Protection Commission wrote a letter to DM regarding non imposition of duty in election of Anganwadi wor

UP: बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सभी डीएम को लिखा पत्र, कहा- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की न लगाएं चुनाव ड्यूटी

Fri, 09 Dec 2022 09:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 09 Dec 2022 09:44 PM IST
सार

आयोग की सदस्य डॉ. शुचिता चतुर्वेदी की ओर से सभी डीएम को पत्र लिखा गया है। जिसमें उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के निर्णय का अक्षरश: पालन किया जाए।

विज्ञापन
Child Protection Commission wrote a letter to DM regarding non imposition of duty in election of Anganwadi wor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाईकोर्ट के आदेश के बाद उप्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी सभी डीएम को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की चुनाव या अन्य गैर विभागीय ड्यूटी न लगाने को कहा है। इस संबंध में आयोग की सदस्य डॉ. शुचिता चतुर्वेदी की ओर से सभी डीएम को पत्र लिखा गया है। जिसमें उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के निर्णय का अक्षरश: पालन किया जाए। ताकि 0 से 6 वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा संबंधी कार्य प्रभावित न होने पाए।

विज्ञापन

आयोग की सचिव की ओर से लिखे गए पत्र में बच्चों के पोषण के लिए संचालित कार्यक्रमों का हवाला देते हुए कहा गया है कि मौजूदा समय में प्रदेश में 1.88 लाख से आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से करीब 1.5 करोड़ बच्चों और 40 लाख गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण की निगरानी की जा रही है। इसके लिए सरकार ने 3.50 लाख से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकायों को नियुक्त कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं खाद्य सुरक्षा अधिनियम में साल में कम से कम 300 दिन आंगनबाड़ी केंद्रों को संचालित करने का प्रावधान है।  लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के गैर विभागीय और चुनाव संबंधी कार्यों में ड्यूटी लगा देने से पोषण कार्यक्रम बाधित हो जाता है। आयोग ने सभी डीएम से बाल अधिकारों के संरक्षण केलिए केन्द्र सरकार की राष्ट्रीय बाल संरक्षण नीति, नई शिक्षा नीति और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अलावा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का कड़ाई से पालन कराने का अनुरोध किया है। साथ ही इस सबंध में की गई कार्यवाही से आयोग को अवगत कराने को कहा गया है।

Child Protection Commission wrote a letter to DM regarding non imposition of duty in election of Anganwadi workers
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed