फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   child marriage in lucknow

राजधानी के पॉश इलाके में हो रहा था बाल विवाह

Mon, 09 Sep 2019 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
child marriage in lucknow
लखनऊ। हजरतगंज स्थित बहुखंडी विधायक व मंत्री आवास और समाज कल्याण विभाग के मुख्यालय से महज चंद कदमों की दूरी पर रविवार को 14 साल की मासूम को बाल विवाह की तैयारी चल रही थी। इसकी सूचना न तो स्थानीय पुलिस को थी और न ही प्रशासनिक अधिकारियों को। इसी बीच बाल विवाह की सूचना आशा ज्योति केंद्र को दे दी गई। केंद्र प्रभारी अर्चना सिंह ने बालू अड्डे पर रविवार दोपहर को छापा डालकर मासूम बच्ची को मुक्त कराया। बच्ची को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले जब सख्ती की गई तो टीम की महिलाएं घर अंदर दाखिल हुईं तो मामला कहासुनी से शुरू होकर खींचतान तक पहुंच गया। आशा ज्योति केंद्र की टीम ने सख्ती दिखाते हुए बाल विवाह रुकवा दिया। पूछताछ शुरू की गई तो मां ने बच्ची अपनी मर्जी से शादी कर रही है। वहीं सभी के सामने मासूम बच्ची से पूछताछ की गई तो उसने मां के बयान का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि उसे जबरदस्ती शादी के लिए कहा गया। विरोध करने पर कई तरह की धमकियां दी गईं। समिति ने आगे की कार्रवाई तक बच्ची को आशा ज्योति केंद्र में ही रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

होगी कार्रवाई
पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है। आशा ज्योति केंद्र में पुलिस टीम भी होती है। उसने मासूम को बाल विवाह से बचाया है। केंद्र जो रिपोर्ट देगी उसके आधार पर मां-पिता और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश चंद्र रावत, एएसपी पूर्वी (नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed