फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Child killed in road accident

अज्ञात वाहन की टक्कर में तीन साल के मासूम की मौत

Sun, 18 Aug 2019 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Child killed in road accident
अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी बेकाबू होकर पिकप से टकराई, मासूम की मौत, मां जख्मी
विज्ञापन

सरोजनीनगर में शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी बेकाबू होकर विपरीत दिशा में जा रहे पिकप वाहन से जा भिड़ी।
हादसे में स्कूटी सवार तीन साल के मासूम की मौत हो गई। जबकि उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
पारा के जलालपुर निवासी सोनू सिंह की पत्नी सोनी सिंह (27) बेटे आयुष (3) को लेकर शुक्रवार देर शाम बंथरा से स्कूटी से घर लौट रही थीं।
कानपुर रोड स्थित हाइडिल नहर चौराहे के पास पीछे से बेकाबू वाहन ने स्कूटी में ठोकर मार दी। इससे स्कूटी पिकअप से जा भिड़ी। हादसे में मां-बेटे जख्मी हो गए।
पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां आयुष ने दम तोड़ दिया। जबकि सोनी को ट्रॉमा रेफर कर दिया गया।
उधर, स्कूटी में ठोकर मारने वाला वाहन चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed