फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Child drown in river from broken realing

Lucknow News: रिवरफ्रंट की टूटी रेलिंग से गोमती में गिरा बच्चा, मां के सामने डूब गया नौ साल का मासूम

Wed, 05 Apr 2023 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Child drown in river from broken realing
लखनऊ। रिवरफ्रंट पर मंगलवार दोपहर खेलते वक्त फिसलने से नौ साल का मासूम टूटी रेलिंग से गोमती में जा गिरा। लक्ष्मण मेला मैदान के पास उसकी मां के सामने यह हादसा हुआ। गोताखोरों के बाद एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर रात तक मासूम का पता नहीं चला।
विज्ञापन

हजरतगंज की लक्ष्मण मेला सिकंदनगर बस्ती द्वितीय में रिक्शा चालक संतोष कुमार, पत्नी पार्वती, नौ साल के बेटे राज, पांच साल के युगराज और एक साल की बेटी राशि के साथ रहता है। मंगलवार दोपहर तीन बजे पार्वती बेटे राज को लेकर रिवरफ्रंट पर कपड़ा धुलने गई। यहां टूटी रेलिंग के पास खेलते वक्त अचानक बच्चे का पैर फिसला और वह नदी में जा गिरा। पार्वती ने शोर मचाने के साथ पास पड़े प्लास्टिक के डंडे से उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन राज उसकी आंखों के सामने बह गया। इस बीच बस्ती के लोग जमा हो गए।
विज्ञापन


इनमें से कई युवक नदी में उतरे, पर बच्चे का पता नहीं चला। चार बजे सूचना पर हजरतगंज पुलिस पहुंची और पीएसी की फ्लड यूनिट को बुलाया। इसके जवानों ने भी बच्चे को तलाशना शुरू किया, पर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके में रहने वाले समाजसेवी चौधरी राकेश सिंह ने बताया कि बच्चे के रिश्तेदार ने उन्हें हादसे का पता चला तो वे मौके पर पहुंचे। उस वक्त सिर्फ हजरतगंज पुलिस ही थी। राकेश ने डीएम को कॉल की तो फोन उनके पीआरओ ने उठाया। राकेश ने उन्हें जानकारी दी। इस पर रात साढ़े सात बजे एसडीआरएफ की टीम पहुंची। राकेश ने हजरतगंज पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा, यही हादसा किसी बड़े आदमी के साथ हुआ था तो एसडीआरएफ और आलाधिकारी दोनों समय से पहुंचते। उधर, हादसे की सूचना पर पहुंचा पिता संतोष बेटे को तलाशने में जुट रहा। अंत में बेसुध हो गया। मोहल्ले के लोगों ने उसे घर भिजवाया। पार्वती बेटी को गोद में लिए घटनास्थल पर देर रात तक मौजूद रही।


नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
हादसे के बाद चौधरी राकेश सिंह के साथ पीड़ित परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने पुलिस व प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि समय से पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना नहीं दी। बस्ती के लोगों का यह भी कहना था कि रेलिंग से पांच स्टील की रॉड स्मैकिये चुरा ले गए। बाहर सड़क पर लगी रेलिंग की कई रॉड स्मैकिये पहले भी गायब कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed