{"_id":"61c397a012668329b228dead","slug":"child-died-in-septic-tank-lucknow-news-lko6102014107","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले सेप्टिक टैंक में गिरकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले सेप्टिक टैंक में गिरकर मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गुडंबा थाना क्षेत्र के अतरौली गांव में बुधवार दोपहर घर के बाहर खेलते वक्त एक मासूम की सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत हो गई। चार फीट गहरा ये टैंक काफी दिनों से खुला पड़ा था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव टैंक से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गुडंबा इंस्पेक्टर सतीश चंद्र साहू के मुताबिक, मूल रूप से झारखंड का रहने वाला टुन्नू चौधरी अतरौली गांव में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता है। बुधवार दोपहर उसका चार साल का बेटा राज घर के बाहर खेल रहा था। तभी वह पड़ोसी के घर के सामने खुले पड़े सेप्टिक टैंक में गिर गया। आसपास के लोगों को पता चला तो उन्होंने बच्चे को टैंक से निकालने का प्रयास किया। इसी बीच सूचना पर गुडंबा पुलिस भी वहां पहुंच गई। किसी तरह बच्चे को टैंक से निकाला गया, मगर तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, खुला सेप्टिक टैंक सोनू कुमार का है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
शिकायत पर नगर निगम ने नहीं दिया ध्यान
लखनऊ। मासूम राज की सेप्टिक टैंक में गिरकर मौत से उसके पिता टुन्नू व मां देवी रो-रोकर बेहाल हैं। मासूम की मौत से आसपास के लोग भी दुखी हैं। हादसे की खबर फैलते ही वहां भीड़ लग गई। खुले सेप्टिक टैंक को लेकर लापरवाही पर लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम में कई बार शिकायत करने पर भी सुनवाई न होने से हादसा हुआ है।