फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   child died after vaccination in bahraich

टीका लगाने के बाद बिगड़ी आठ बच्चों की हालत, एक की मौत

Sat, 17 Sep 2016 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कैसरगंज(बहराइच)
ब्यूरो/अमरउजाला, कैसरगंज(बहराइच) Updated Sat, 17 Sep 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
child died after vaccination in bahraich
बीमार बच्चे का इलाज करते ‌च‌िक‌ित्सक - फोटो : amar ujala

क्षेत्र के एक गांव में टीकाकरण करने पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों के इंजेक्शन लगाने के बाद गुरुवार को एक मासूम बालिका की तबियत बिगड़ गई। देर रात बालिका ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


वहीं गांव के अन्य आठ बच्चे इंजेक्शन लगने के बाद बीमार हो गए। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह गांव पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों को बंधक बना लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्वास्थ्य कर्मियों को मुक्त कराया। 
विज्ञापन


बीमार बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं। कैसरगंज क्षेत्र में घाघरा के कछार से सटे गोड़हिया के मजरों में विशेष टीकाकरण अभियान चल रहा है। छूटे बच्चों को पेंटा आईजीएम और बीसीजी का टीका लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद होगी कार्रवाई

child died after vaccination in bahraich
टीका - फोटो : demo pic
गुरुवार शाम को एएनएम मीना दुलारी के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गांव पहुंची और बच्चों का टीकाकरण किया। टीके का इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ देर बाद श्रवण कुमार वर्मा की दो माह की पुत्री काजल की तबियत बिगड़ गई। उसे तेज बुखार के साथ सांस उलटी चलने लगी। शरीर पर दाने निकल आए। परिवारीजनों ने आसपास के चिकित्सकों को दिखाया तो उन्होंने जवाब दे दिया।

‘बच्चों को पेंटा, आईजीएम और बीसीजी का टीका लगाया गया था। टीके के वायल को चेक किया गया है। प्रथम दृष्टया दुरुस्त मिला है। ऐसे में बच्ची की मौत और गांव के अन्य बच्चों के बीमार होने के कारण का पता नहीं चल पा रहा है। जांच डिप्टी सीएमओ कैसरगंज को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई करेंगे। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’।- डॉ. डीके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed