{"_id":"57dcedfc4f1c1be97cd47576","slug":"child-died-after-vaccination-in-bahraich","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीका लगाने के बाद बिगड़ी आठ बच्चों की हालत, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका लगाने के बाद बिगड़ी आठ बच्चों की हालत, एक की मौत
ब्यूरो/अमरउजाला, कैसरगंज(बहराइच)
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
बीमार बच्चे का इलाज करते चिकित्सक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव में टीकाकरण करने पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों के इंजेक्शन लगाने के बाद गुरुवार को एक मासूम बालिका की तबियत बिगड़ गई। देर रात बालिका ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं गांव के अन्य आठ बच्चे इंजेक्शन लगने के बाद बीमार हो गए। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह गांव पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों को बंधक बना लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्वास्थ्य कर्मियों को मुक्त कराया।
विज्ञापन
बीमार बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं। कैसरगंज क्षेत्र में घाघरा के कछार से सटे गोड़हिया के मजरों में विशेष टीकाकरण अभियान चल रहा है। छूटे बच्चों को पेंटा आईजीएम और बीसीजी का टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद होगी कार्रवाई
टीका
- फोटो : demo pic
गुरुवार शाम को एएनएम मीना दुलारी के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गांव पहुंची और बच्चों का टीकाकरण किया। टीके का इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ देर बाद श्रवण कुमार वर्मा की दो माह की पुत्री काजल की तबियत बिगड़ गई। उसे तेज बुखार के साथ सांस उलटी चलने लगी। शरीर पर दाने निकल आए। परिवारीजनों ने आसपास के चिकित्सकों को दिखाया तो उन्होंने जवाब दे दिया।
‘बच्चों को पेंटा, आईजीएम और बीसीजी का टीका लगाया गया था। टीके के वायल को चेक किया गया है। प्रथम दृष्टया दुरुस्त मिला है। ऐसे में बच्ची की मौत और गांव के अन्य बच्चों के बीमार होने के कारण का पता नहीं चल पा रहा है। जांच डिप्टी सीएमओ कैसरगंज को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई करेंगे। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’।- डॉ. डीके सिंह, सीएमओ
‘बच्चों को पेंटा, आईजीएम और बीसीजी का टीका लगाया गया था। टीके के वायल को चेक किया गया है। प्रथम दृष्टया दुरुस्त मिला है। ऐसे में बच्ची की मौत और गांव के अन्य बच्चों के बीमार होने के कारण का पता नहीं चल पा रहा है। जांच डिप्टी सीएमओ कैसरगंज को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई करेंगे। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’।- डॉ. डीके सिंह, सीएमओ