फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   child dead becouse of traffic jam

अस्पताल के जाम ने ली मासूम की जान

Tue, 19 Mar 2019 01:42 AM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: sahaj sahaj Updated Tue, 19 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
child dead becouse of traffic jam
मथुरा-वृंदावन रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
बलरामपुर अस्पताल के गेट-परिसर में भीषण जाम ने सोमवार दोपहर एक मासूम की जान ले ली। एंबुलेंस दस मिनट तक गेट पर ही रही। इसके बाद परिसर में भी जाम मिला। इस बीच बच्चे की हालत बिगड़ गई और इमरजेंसी तक पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। तीमारदार शव लेकर चले गए। उनका कहना था रास्ते में कई जगह एंबुलेंस जाम में फंसी रही। एक घंटे की दूरी तय करने में दो घंटा लग गया।  
विज्ञापन

माल इलाके के हरिपाल के सात माह के बेटे आयुष को तीन दिन पहले बुखार आने के साथ जुकाम हुआ। निजी क्लीनिक से उसका उपचार कराया गया। सोमवार सुबह सांस लेने में तकलीफ होने पर तीमारदार उसे दोबारा क्लीनिक ले गए। डॉक्टर ने गंभीर बता बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया। तीमारदार सुबह 11:30 बजे आयुष को लेकर बलरामपुर अस्पताल को निकले। रास्ते में कई जगह जाम में फंसकर एंबुलेंस दोपहर करीब डेढ़ बजे अस्पताल के कचहरी गेट पर पहुंची। यहां गेट पर रोडवेज बसों की वजह से जाम में फंस गई। काफी समय बाद यहां से आगे बढ़ी तो सुपर स्पेशिएलिटी वार्ड का मेन गेट बंद होने से अंदर नहीं घुस पाई। इस दौरान मासूम की सांसें उखड़ने लगीं। चालक मेन गेट पर पहुंचा तो वहां जाम में एंबुलेंस फंस गई। किसी तरह अंदर घुसी एंबुलेंस परिसर में भी लगे जाम के बीच रेंगते हुए इमरजेंसी तक पहुंची। डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। हरिपाल का आरोप है कि जाम में एंबुलेंस फंसने और इलाज में देरी से बच्चे की मौत हुई हैै।
विज्ञापन


15 दिन पहले भी गई थी जान
बलरामपुर अस्पताल के गेट के सामने जाम में एंबुलेंस फंसने से करीब 15 दिन पहले एक महिला की मौत हुई थी। पुलिस ने गेट के पास लगीं अवैध दुकानें हटाई थीं, लेकिन दोबारा दुकानें सज गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed