{"_id":"5f60ab498ebc3efbb74e4020","slug":"chief-secretary-writes-letter-to-officer-to-work-as-a-team-to-prevent-covid","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के मुख्य सचिव ने लिखा पत्र, कोविड की रोकथाम के लिए टीम भावना से काम करें अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के मुख्य सचिव ने लिखा पत्र, कोविड की रोकथाम के लिए टीम भावना से काम करें अफसर
Tue, 15 Sep 2020 05:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Sep 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कोरोना के नियंत्रण के लिए अफसरों को एक टीम के रूप में आपसी समन्वय के साथ काम करने के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम, नियंत्रण और उपचार के लिए सरकार के विभिन्न विभागों के लोग तत्परता से जुटे हैं।
विज्ञापन
डॉक्टर, नर्सेज, पैरामेडिकल स्टाफ, राजस्व कर्मी, पुलिस कर्मी, शिक्षक, आशा, आंगनबाड़ी कर्मी और सफाई कर्मचारी सभी दिन-रात काम कर रहे हैं। इस स्तर की वैश्विक बीमारी कई दशकों के बाद हमारे सामने एक चुनौती के रूप में आई है। ऐसे में जरूरी है कि पूरी प्रशासनिक मशीनरी एक टीम भावना के तहत परस्पर सम्मान व स्नेह से कार्य करे जिससे कि हम इस विषम चुनौती का सामना प्रभावी रूप से कर सकें।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले दिनों कई जिलों में सीएमओ व जिलाधिकारियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की खबरें आने के बाद मुख्य सचिव ने शासन प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए ये पत्र लिखा है।
विज्ञापन