फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chief Secretary took command to complete of large projects of Varanasi

वाराणसी की बड़ी परियोजनाओं को पूरा कराने की कमान मुख्य सचिव ने संभाली

Fri, 24 Jul 2020 02:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 24 Jul 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
chief Secretary took command to complete of large projects of Varanasi
मुख्य सचिव आरके तिवारी - फोटो : amar ujala

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने गोरखपुर के बाद वाराणसी जिले की निर्माणाधीन बड़ी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर कार्यों को तय मानक व एवं गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय पांडेयपुर के निर्माण कार्य में देरी पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।  

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने लोकभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय रामनगर के उच्चीकरण का काम अक्तूबर तक और बीएचयू में निर्माणाधीन सर सुंदर लाल अस्पताल में 100 शैय्यायुक्त एमसीएच विंग का निर्माण दिसंबर तक पूरा कराकर संचालन शुरू कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण के कार्यों में तेजी लाने, दशाश्वमेध घाट पर पर्यटक सुविधा और कॉम्प्लेक्स का विकास कराने को कहा है।

विज्ञापन

क्रूज बोट का संचालन नवंबर तक सुनिश्चित करें

मुख्य सचिव ने अस्सीघाट से राजघाट तक क्रूज बोट संचालन नवंबर तक सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। नगर विकास विभाग के अधिकारियों को निर्माणाधीन एसटीपी के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर तेजी से पूरा कराने और बिजली विभाग के अफसरों को भूमिगत केबल के कामों को अक्तूबर तक प्रत्येक दशा में पूरा कराने को कहा है।

उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत कराए जा रहे कामों को टाइमलाइन के हिसाब से तेजी से पूरा कराने तथा सेतु निगम के निर्माण कार्यों में आने वाली समस्या का समाधान स्थानीय व शासन स्तर पर तेजी से कराने को कहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed