फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Secretary SP will lodge a case of defamation against abhishek gupta

अभिषेक पर मानहानि का मुकदमा ठोकने की तैयारी में मुख्य सचिव, लगाया था घूस मांगने का आरोप

Tue, 19 Jun 2018 01:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 19 Jun 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
Chief Secretary SP will lodge a case of defamation against abhishek gupta
अभिषेक गुप्ता

 मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसपी गोयल ने पेट्रोल पंप के लिए निजी जमीन से सरकारी जमीन की नियम विरुद्ध अदला-बदली की अनुमति न देने के मामले में पैसा मांगने का आरोप लगाने वाले अभिषेक गुप्ता के खिलाफ मानहानि की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने इसके लिए शासन से अनुमति मांगी है।

विज्ञापन


 सूत्रों ने बताया कि प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री ने कोर्ट में मानहानिका मामला दायर करने के लिए अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक को पत्र लिखा है। गोयल ने कहा, अभिषेक ने जानबूझकर, छवि खराब करने की नीयत और मानहानि के उद्देश्य से अनर्गल व मिथ्या आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपनी प्रशासनिक सेवा में स्पष्ट, पारदर्शी, ईमानदार व उत्कृष्ट मापदंड पर काम करने का हवाला दिया है। गोयल ने कहा, पेट्रोल पंप मामले में भी सक्षम स्तर से नियमानुसार सही निर्णय हुआ। हर बार तय समय सीमा के अंदर पत्रावली निस्तारित हुई। इसके बावजूद जानबूझ कर मेरी छवि खराब करने की नीयत से झूठे व सनसनीखेज आरोप लगाए गए।
विज्ञापन


 उन्होंने प्रकरण में शासकीय स्तर से निर्णय का हवाला देते हुए अपर मुख्य सचिव नियुक्ति से न्यायालय में अभिषेक गुप्ता व अन्य के खिलाफ मानहानि वाद दाखिल करने की अनुमति मांगी है। नियुक्ति विभाग ने इस बाबत गोयल का पत्र प्राप्त होने की पुष्टि की है। हालांकि, अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक के बाहर होने की वजह से अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
अभिषेक गुप्ता ने राज्यपाल को ई-मेल भेजकर शिकायत की थी कि 25 लाख रुपये न देने की वजह से प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री जमीन विनिमय की फाइल पर निर्णय नहीं कर रहे हैं। राज्यपाल ने इसे मुख्यमंत्री को भेज दिया। मामला मीडिया में आने के बाद सरकार और भाजपा संगठन, दोनों स्तर पर सक्रियता बढ़ी। सरकार ने मुख्य सचिव से फाइल निरस्त करने की जांच कराई तो निरस्त करने का फैसला सही पाया गया। उधर, भाजपा की ओर से अभिषेक पर विशेष सचिव मुख्यमंत्री शुभ्रांत शुक्ला को फोन कर भाजपा के संगठन मंत्री का नाम लेकर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई जहां अभिषेक ने माफी मांग ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed