{"_id":"582700a64f1c1b6729b3b5b3","slug":"chief-secretary-says-there-is-no-scarcity-of-salt-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाहों पर ध्यान न दे जनता, प्रदेश में है पर्याप्त मात्रा में नमक: मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाहों पर ध्यान न दे जनता, प्रदेश में है पर्याप्त मात्रा में नमक: मुख्य सचिव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 12 Nov 2016 05:16 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने सभी जिलाधिकारियों को नमक से जुड़ी अफवाहों को रोकने और किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा, बाजार में नमक के अभाव से जुड़ी अफवाहों को रोका जाए और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
उनहोंने समस्त जिलाधिकारियो, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों, उप जिलाधिकारियों, जिला पूर्ति अधिकारियों, वाणिज्य कर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा बाट माप विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर अफवाहों का फायदा उठाकर अगर कोई व्यापारी कालाबाजारी करे तो तुरंत छापामारी और जांच की जाए।
उन्होने सख्त आदेश दिए कि कालाबाजारी के लिए कोई व्यापारी अगर नमक का भंडारण करता मिले तो उस पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
राहुल भटनागर ने कहा कि नमक की कोई कमी नहीं। उन्होंने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें प्रदेश में नमक पर्याप्त मात्रा में है।