फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief secretary review meet on Avas Vikas.

यूपी: मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, स्मार्ट सिटी की तर्ज पर तैयार करें नये निकायों के विकास का खाका

Fri, 04 Feb 2022 01:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 04 Feb 2022 01:43 PM IST
सार

यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने आवास, नगर विकास समेत कई विभागों की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश को शीर्ष पर रखने का लक्ष्य दिया और तय मानकों के मुताबिक प्लानिंग पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
Chief secretary review meet on Avas Vikas.
आईएएस दुर्गा शंकर मिश्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने अधिकारियों को आवास एवं नगर विकास विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश को शीर्ष पर रखने का लक्ष्य दिया है। इसके लिए अभी से तैयारी के निर्देश दिए हैं। साथ ही नव गठित नगर निकायों के विकास के लिए भी स्मार्ट सिटी के तय मानकों के मुताबिक प्लानिंग पर जोर है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल अर्बन तकनीक का उपयोग कर सभी शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की कार्ययोजना तैयार करें।

विज्ञापन


मुख्य सचिव बृहस्पतिवार को लोक भवन में आवास, नगर विकास, नमामि गंगा, पर्यटन और वन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी शहरी निकायों में ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृत करने की व्यवस्था लागू करते हुए तेजी से कार्यवाही हो। अमृत योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित परियोजनाओं का काम मार्च 2023 तक पूरा करने पर जोर देते हुए छावनी क्षेत्र के भी प्रस्तावों ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति और वन विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए मुख्य सचिव ने अवस्थापना विकास के तहत कराये गए कार्यों के रखरखाव पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन स्थलों का सोशल मीडिया व अन्य साधनों के जरिए प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं, टूर ऑपरेटर्स, होटल एसोसिएशन के साथ विचार-विमर्श करके उनकी समस्याओं पर मंथन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने सेक्टरवार बैठक करने के साथ ही अन्य प्रदेशों में हो रहे नवाचार के सफल मॉडल का अनुसरण करके उसे यूपी में भी लागू करने केसंबंध में प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही गर्वनेंस में सुधार को लेकर भी प्रस्ताव तैयार करने को कहा। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed