{"_id":"5f0eb0508ebc3e63980ae01a","slug":"chief-secretary-rajendra-kumar-tiwari-takes-the-responsibility-of-completing-big-projects-on-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव ने संभाली बड़ी परियोजनाओं को समय से पूरा कराने की जिम्मेदारी, सीएम के क्षेत्र की सबसे पहले की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव ने संभाली बड़ी परियोजनाओं को समय से पूरा कराने की जिम्मेदारी, सीएम के क्षेत्र की सबसे पहले की समीक्षा
Wed, 15 Jul 2020 12:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने प्रमुख बड़े शहरों की बड़ी परियोजनाओं को समय से पूरा कराने की कमान अपने हाथ में ले ली है। उन्होंने मंगलवार को सबसे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में 10 करोड़ व इससे अधिक लागत वाली परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंने परियोजनावार जानकारी लेकर तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए। आगे वे पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी व अन्य जिलों की बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। मुख्य सचिव ने लोकभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गोरखपुर की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देेेश दिए कि कार्य गुणवत्ता व समय से पूरे होने चाहिए।
विज्ञापन
निर्माणाधीन स्टेडियम के बचे कामों को दिसंबर तक व जय प्रकाश नारायण बालिका विद्यालय के फिनिशिंग कार्य को तेजी से पूरा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने राप्ती नदी के बाएं तट पर पंपिंग स्टेशन का काम नवंबर तक और 100 शैय्यायुक्त टीबी अस्पताल के कामों को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
परियोजनाओं के कामों पर उन्होंने मुख्यालय से मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विवि में निर्माणाधीन 2000 लोगों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम व महंत अवैद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय के कामों को तेजी से पूरा करने और 15 न्यायालय भवनों के काम शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएम गोरखपुर को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 20 एकड़ भूमि चिह्नित करने और निर्माणाधीन विधि विज्ञान प्रयोगशाला के कार्यों में तेजी लाने को कहा है।