{"_id":"5f6e036fde93c829243f6f97","slug":"chief-secretary-aradhana-shukla-inaugurates-website-for-online-appointment-of-newly-elected-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने नवचयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन नियुक्ति देने के लिए वेबसाइट का किया शुभारंभ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने नवचयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन नियुक्ति देने के लिए वेबसाइट का किया शुभारंभ
Fri, 25 Sep 2020 08:19 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 25 Sep 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
सहायक अध्यापकों के पद पर नवचयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन नियुक्ति देने के लिए तैयार वेबसाइट का शुभारंभ
- फोटो : www.seceduonlineposting.up.gov.in/
माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने शुक्रवार को सहायक अध्यापकों के पद पर नवचयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन नियुक्ति देने के लिए तैयार वेबसाइट का शुभारंभ किया। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए सहायक अध्यापक पद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित अभ्यर्थियों के ऑनलाइन नियुक्ति/पदस्थापन की वेबसाइट तैयार की गई है।
विज्ञापन
आराधना शुक्ला ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के इतिहास में प्रथम बार प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप वेबसाइट के माध्यम से पारदर्शी आनलाइन नियुक्ति एवं पदस्थापन की प्रकिया अपनाते हुए अभ्यर्थियों को फोटो युक्त नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने वेबसाइट को बनाने में सहयोग एनआईसी को धन्यवाद भी दिया।
विज्ञापन