{"_id":"6576e0d07d03ce27c1068785","slug":"chief-of-lekhpal-sangh-arrested-in-akbarpur-in-ambedkarnagar-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: लेखपाल संघ का अध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार, पैमाइश के लिए मांगी थी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: लेखपाल संघ का अध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार, पैमाइश के लिए मांगी थी रकम
Mon, 11 Dec 2023 03:43 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 11 Dec 2023 03:43 PM IST
सार
अंबेडकरनगर के अकबरपुर में लेखपाल संघ के अध्यक्ष को रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने जमीन की पैमाइश के लिए रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अंबेडकरनगर के अकबरपुर में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष रूपेश यादव को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित सुरेंद्र यादव ने शिकायत की थी कि पैमाइश के लिए रकम मांगी जा रही है। शिकायत के बाद लखनऊ से आई एंटी करप्शन टीम ने उसे 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
उसे अकबरपुर कोतवाली ले जाया गया।