फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi will take the decision to expand the cabinet - Radha Mohan Singh

कैबिनेट फेरबदल: भाजपा के यूपी प्रभारी बोले- मुख्यमंत्री योगी लेंगे मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय

Mon, 07 Jun 2021 01:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 07 Jun 2021 01:16 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में हालांकि ज्यादा पद खाली नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में खाली पदों पर नियुक्ति के लिए उचित समय पर निर्णय लेंगे।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi will take the decision to expand the cabinet - Radha Mohan Singh
बैठक करते यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में हालांकि ज्यादा पद खाली नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में खाली पदों पर नियुक्ति के लिए उचित समय पर निर्णय लेंगे।  प्रदेश में सरकार व संगठन में सियासी फेरबदल की अटकलों के बीच राधामोहन सिंह ने रविवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल से मुलाकात की। हालांकि राधामोहन सिंह ने राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया। लेकिन राजनीतिक हल्कों में इस मुलाकात के अपने-अपने नजरिये से मायने लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


राज्यपाल से मुलाकात से पहले नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन के सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सत्ता व संगठन में फेरबदल के सवाल पर राधामोहन सिंह ने कहा कि कुछ लोग अपने दिमाग में खेती करते हैं, फिर अपनी फसल उपजाते हैं। उन्होंने कहा कि  सरकार और संगठन अच्छा काम कर रहे हैं। कोरोना प्रबंधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो करामत दिखाई है देश में उसका लोहा माना जा रहा है।
विज्ञापन


राधामोहन सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा को सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि पहले पंचायत चुनाव में एक ही दल का आधिपत्य था। तीन में से दो हजार तक सदस्य उसी दल से जीतकर आते है। लेकिन इस बार वह दल छह सौ सीट पर सिमट गया है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता निर्दलीय भी चुनाव जीतकर आए हैं। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद नतीजा साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं में असंतोष के सवाल पर राधामोहन सिंह ने कहा कि पहली बार प्रदेश में निगम, आयोगों, बोर्ड, निकायों और समितियों में 17 हजार कार्यकर्ताओं का मनोननय किया गया है। उन्होंने कहा कि अब भी जहां जो पद खाली है, वहां पर संगठन की ओर से प्रस्ताव भेजने के बाद सरकार नियुक्ति करेगी। राधामोहन सिंह ने कहा कि प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने केबाद उन्होंने राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात नहीं की थी। दोनों से शिष्टाचार भेंट की है।

अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश

प्रदेश में बीते दस दिन से चल रही सियासी फेरबदल की अटकलों को विराम लगाने के लिए भाजपा के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष रविवार को पहली बार खुलकर मीडिया के सामने आए। राधामोहन सिंह ने अटकलों की खबरों को यह कहते हुए विराम लगाने की कोशिश की, कि सरकार व संगठन बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। जबकि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश को योगी आदित्यनाथ जैसा ईमानदारर और परिश्रमी मुख्यमंत्री नहीं मिल सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कानून का राज कायम किया है। सरकार व संगठन में खाली पदों को भरने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि खाली पद जल्द भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed