फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi said, Rahul Gandhi is moving towards becoming the leader of anti-India group

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी ने कहा- देश को गृह युद्ध की ओर धकेलने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी

Thu, 12 Sep 2024 12:18 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 12 Sep 2024 12:18 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी भारत विरोधी अलगाववादी समूह के नेता बनने की ओर अग्रसर हैं। राहुल का एकमात्र लक्ष्य भारत की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को छिन्न-भिन्न कर देश को गृह युद्ध की ओर धकेलना है।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi said, Rahul Gandhi is moving towards becoming the leader of anti-India group
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त राज्य अमेरिका में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दिए गए बयानों और उनकी हाल की गतिविधियों पर काफी नाराजगी जताई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखकर आरोप लगाया कि राहुल गांधी का लक्ष्य देश को गृह युद्ध की तरफ धकेलना है। 

विज्ञापन


सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी भारत विरोधी अलगाववादी समूह के नेता बनने की ओर अग्रसर हैं। इनका एकमात्र लक्ष्य भारत की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को छिन्न-भिन्न करके देश को गृह युद्ध की ओर धकेलना है।
विज्ञापन


देश से आरक्षण को समाप्त करने का रच रहे कुचक्र रच रहे कांग्रेस के युवराज
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि राष्ट्र विरोधी नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन करने वाली और पिछड़ों के आरक्षण में सेंधमारी कर उसका बड़ा हिस्सा मुसलमानों को सौंपने वाली कांग्रेस के युवराज अब देश से आरक्षण को समाप्त करने का कुचक्र रच रहे हैं, किंतु राहुल गांधी को समझ लेना चाहिए कि इस देश में जब तक भाजपा का एक भी कार्यकर्ता है, उनकी यह विभाजनकारी मंशा सफल नहीं होने पाएगी। 'हम भारत के लोग' कांग्रेस सहित सभी राष्ट्र विरोधी ताकतों के विरुद्ध एकजुट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देशवासियों से माफी मांगे राहुल गांधी 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में एनडीए सरकार शोषित, पीड़ित और वंचित के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है। राहुल गांधी द्वारा देश में विभाजन के बीज रोपने का प्रयास निंदनीय है। उन्हें इसके लिए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed