{"_id":"60059ddc8ebc3e332851bb4d","slug":"chief-minister-yogi-ordered-immediate-removal-of-osd-of-up-medical-university-saifai","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के ओएसडी को मुख्यमंत्री योगी ने दिया तत्काल पद से हटाने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के ओएसडी को मुख्यमंत्री योगी ने दिया तत्काल पद से हटाने का आदेश
Mon, 18 Jan 2021 09:25 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 18 Jan 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
उत्तर प्रदेश राज्य आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) गुरुजीत सिंह कल्सी को उनके पद से हटा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। पिछले साल अगस्त में इसी विवि से निदेशक वित्त के पद से सेवानिवृत्त कल्सी को नवंबर 2020 में विवि का ओएसडी नियुक्त किया गया था।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि विवि के अधिनियम के अनुसार राज्य सरकार के अनुमोदन के सिवाय अथवा राज्य सरकार के किसी सामान्य या विशेष आदेश के अलावा कोई भी पद विवि में सृजित नहीं किया जा सकता है। विवि के मुख्य शाषी निकाय व्यवस्थापक बोर्ड ने भी ओएसडी की नियुक्ति को गलत माना था। अब कुलाधिपति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्सी को तत्काल पद से हटाए जाने के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने इस नियुक्ति में की गई अनियमितता के संबंध में संबंधित अधिकारियों का उत्तरदायित्व तय करने के भी निर्देश दिए हैं।