{"_id":"6022fa911105907fec4ef95e","slug":"chief-minister-yogi-invited-switzerland-to-invest-in-the-state","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी ने स्विट्जरलैंड को निवेश के लिए किया आमंत्रित, दिखाई संभावनाओं की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी ने स्विट्जरलैंड को निवेश के लिए किया आमंत्रित, दिखाई संभावनाओं की तस्वीर
Wed, 10 Feb 2021 02:44 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 10 Feb 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : एएनआई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्विट्जरलैंड को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया है। स्विट्जरलैंड के राजदूत डॉ. रैल्फ हेकनर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच उत्तर प्रदेश और स्विट्जरलैंड के संबंधों को मजबूत करने के लिए औद्योगिक निवेश और पर्यटन गतिविधियों के आदान-प्रदान पर बात हुई।
विज्ञापन
हेकनर से मुलाकात में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और स्विट्जरलैंड के सुदृढ़ संबंध हैं। मुख्यमंत्री ने स्विट्जरलैंड को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि प्रदेश में निवेश की असीमित संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार ने निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न नीतियां तय की है। प्रदेश में विदेशों से निवेश को आकर्षित करने के लिए सकारात्मक माहौल बनाया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जेवर और कुशीनगर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे स्थापित किए जा रहे हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर का निर्माण स्विट्जरलैंड की कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वाराणसी, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज आदि तीर्थ स्थल हैं। प्रदेश में पर्यटन विकास की अनेक संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत उद्योग जगत को राहत प्रदान की गई। इससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित हुए।
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड के राजदूत ने उत्कृष्ट कोविड प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य में निवेश अनुकूल माहौल सृजित हुआ है। उन्होंने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। हेकनर ने भारत की ओर से अन्य देशों को कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध कराने की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए स्विट्जरलैंड के पर्यटक यहां से काफी प्रभावित हुए हैं।
Trending Videos
उद्यमियों को ओपन एक्सेस सिस्टम से बिजली उपलब्धता के फायदे बताएं : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उद्योग स्थापना के इच्छुक निवेशकों व उद्यमियों से संवाद कर ओपेन एक्सेस सिस्टम के तहत विद्युत उपलब्धता के लाभों की जानकारी दी जाए। मुख्यमंत्री मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर विद्युत के ओपन एक्सेस सिस्टम के तहत क्रास सब्सिडी सरचार्ज के संबंध में बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापना को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।
निवेशकों व उद्यमियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान किए जाएं। उद्योग नीतियों और कार्य संस्कृति से निवेशकों और उद्यमियों को संदेश मिलना चाहिए कि प्रदेश में उद्योग स्थापना और निवेश लाभकारी है। बैठक में राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष आरपी सिंह, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास अरविंद कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
निवेशकों व उद्यमियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान किए जाएं। उद्योग नीतियों और कार्य संस्कृति से निवेशकों और उद्यमियों को संदेश मिलना चाहिए कि प्रदेश में उद्योग स्थापना और निवेश लाभकारी है। बैठक में राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष आरपी सिंह, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास अरविंद कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।