फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi inaugurated Pandit Deendayal Upadhyay Information Campus

मुख्यमंत्री योगी ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय सूचना परिसर का लोकार्पण

Fri, 25 Sep 2020 11:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 25 Sep 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi inaugurated Pandit Deendayal Upadhyay Information Campus
मुख्यमंत्री ने किया सूचना परिसर का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश भाजपा की ओर से जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शुक्रवार को अंत्योदय के संकल्प के साथ मनाई गई। पार्टी की ओर से प्रदेश भर में बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सुबह स्टेशन रोड स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति वाटिका पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


स्वतंत्र देव सिंह सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के छुहारा खेड़ा औरंगाबाद जागीर की बूथ संख्या 353 पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में लगाया और अन्त्योदय का मार्ग प्रशस्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी दिशा में समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आजादी से पहले अंग्रेजों ने देश को लूटा और आजादी के बाद कांग्रेस ने। कांग्रेस-सपा-बसपा का जनहित से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के गरीब, वंचित, दलित, शोषित, आदिवासी व किसानों के कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को लेकर 26 सितंबर को जिला स्तरीय वेबिनार का आयोजन होगा।     
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 7 कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास ही सही मायने में अंत्योदय है। कोरोना काल में भी सरकार ने अंतिम पायदान के लोगों तक अनेक योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभ पहुंचाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने रायबरेली रोड स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने अन्त्योदय का विचार देकर उनके उत्थान की बात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार अंत्योदय का सपना साकार कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed