फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi gave instructions to remove complaints like over billing, meter jumping on priority

ओवर बिलिंग, मीटर जंपिंग जैसी शिकायतों को प्राथमिकता पर दूर करने के मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश

Fri, 18 Dec 2020 01:53 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 18 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi gave instructions to remove complaints like over billing, meter jumping on priority
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने के काम में तेजी लाने को कहा है। उन्होंने ओवर बिलिंग, मीटर जंपिंग जैसी शिकायतों को प्राथमिकता पर दूर कराने के  निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ता की संतुष्टि जरूरी है। विद्युत समाधान शिविरों का बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार के साथ आयोजन कर उपभोक्ताओं की की समस्याओं का समाधान किया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को ऊर्जा विभाग के  अधिकारियों के साथ बैठक कर स्मार्ट मीटर, बिलिंग व राजस्व वसूली की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को एक निश्चित अंतराल पर बिजली के बिल भेजे जाएं। इसका विशेष ध्यान रखा जाए कि स्मार्ट मीटर में किसी प्रकार की गड़बड़ी या शिकायत की आशंका न रहे।  उपभोक्ताओं का किसी प्रकार से उत्पीड़न किए बगैर राजस्व बढ़ाने का प्रयास किया जाए। लंबे समय से बकाया बिलों का ओटीएस के तहत समाधान कर किस्तों में राजस्व वसूली की जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सौभाग्य तथा दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना सहित अन्य अधूरे कार्यों को पूरा करने पर जोर देते हुए इसकी थर्ड पार्टी जांच कराने को भी कहा। साथ ही बोले कि किसानों को प्राथमिकता से ट्यूबवेल कनेक्शन और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा अरविंद कुमार ने मुख्यमंत्री को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से स्मार्ट मीटर, बिलिंग तथा राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मौके पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed