फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi gave instructions in review of Team 11, now in the state, two and a half million corona checks will be done every day

मुख्यमंत्री योगी ने टीम 11 की समीक्षा में दिए निर्देश, प्रदेश में अब हर दिन होगी ढाई लाख कोरोना जांच

Wed, 14 Apr 2021 09:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 14 Apr 2021 09:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर यूपी में अब रोजाना ढाई लाख कोराना जांच होगी। अभी तक हर दिन डेढ़ लाख लोगों की कोरोना जांच हो रही थी। इसके अलावा लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर व वाराणसी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर बेडों की संख्या हर दिन बढ़ाई जा रही है।
 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi gave instructions in review of Team 11, now in the state, two and a half million corona checks will be done every day
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में अब रोजाना ढाई लाख कोराना जांच होगी। अभी तक हर दिन डेढ़ लाख लोगों की कोरोना जांच हो रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह निर्देश बुधवार को टीम 11 की समीक्षा बैठक में दिए। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर व वाराणसी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर बेडों की संख्या हर दिन बढ़ाई जा रही है।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस वार्ता में बताया कि अभी हर दिन एक लाख आरटीपीसीआर टेस्ट हो रहे हैं। इसे बढ़ाकर 1.50 लाख टेस्ट प्रतिदिन किया जा रहा है। वहीं हर दिन एक लाख एंटीजन टेस्ट किए जाएंगे। इस तरह अब हर दिन ढाई लाख कोविड टेस्ट होंगे।
विज्ञापन


उधर, विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रवासियों के रुकने के लिए सभी जिलों के गांव व शहरों में क्वारंटीन सेंटर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारियों को इन सेंटरों पर लोगों के रुकने व खाने की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 1.79 लाख मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद
एसीएस सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने का काम चल रहा है। नई व्यवस्था के तहत कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को भी क्रय केंद्र खोलने की अनुमति दी गई है। एक अप्रैल से 6000 क्रय केंद्रों पर अब तक 1,79,933.23 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है।

एक दिन में हुई 2.10 लाख सैंपल की जांच
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में एक दिन में कुल 2,10,121 सैम्पल की जांच की गई। इस तरह अब तक 3,73,84,344 कोविड जांच हो चुकी है। इनमें से 90,000 सैंपल की जांच आरटीपीसीआर के माध्यम से की गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 1,11,835 एक्टिव केस हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 4,517 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 


प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 45 साल से अधिक आयु के 83,49,009 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इनमें से 13,93,075 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दे दी गई है। मंगलवार को 5 लाख 8 हजार लोगों का टीकाकरण हुआ। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के इलाज की दर निर्धारित कर दी गई है। अगर कोई अधिक शुल्क की मांग करता है तो जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी या हेल्पलाइन नंबर-18001805145 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed