{"_id":"61630c828ebc3e625110534f","slug":"chief-minister-yogi-gave-instructions-dm-and-sp-should-communicate-with-durga-puja-committees-instructions-to-ensure-uninterrupted-power-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश : दुर्गा पूजा कमेटियों से संवाद रखें डीएम व एसपी, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश : दुर्गा पूजा कमेटियों से संवाद रखें डीएम व एसपी, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश
Sun, 10 Oct 2021 09:23 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 10 Oct 2021 09:23 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरसों के तेल एवं वनस्पति घी के मूल्य में अचानक तेजी देखी गई है। खाद्य तेलों के मूल्यों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए।
विज्ञापन
CM yogi
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि त्योहार के समय जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक दुर्गा पूजा कमेटियों, धर्माचार्यों से समन्वय स्थापित करें। किसान संगठनों और सिविल सोसायटी के लोगों से भी बातचीत करके शांति व्यवस्था बनाएं। इस दौरान बिजली आपूर्ति की निर्बाध व्यवस्था बनाए रखा जाए। मुख्यमंत्री रविवार को अपने सरकारी आवास पर उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों का समय शुरू हो गया है। सभी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। कोविड संक्रमण को देखते हुए लोगों को जागरूक किया जाए। कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के साथ ही संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखा जाए। मुख्यमंत्री ने डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग, सैनिटाइजेशन आदि कराने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरसों के तेल एवं वनस्पति घी के मूल्य में अचानक तेजी देखी गई है। खाद्य तेलों के मूल्यों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कृषि उत्पादन आयुक्त को निर्देशित किया कि वे खाद्य एवं रसद विभाग तथा कृषि विभाग के साथ समीक्षा करें। सभी मंडलायुक्त के साथ भी संवाद करें। उन्होंने जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
15 से शुरू होगा निर्माण
राजधानी में उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज का निर्माण कार्य 15 अक्तूबर से शुरू होगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर भी जारी किया जा रहा है।