फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi congratulated PM Modi, said – the craftsman of Ek Bharat Shreshtha Bharat

Narendra Modi Birthday : मुख्यमंत्री योगी ने मोदी को दी बधाई, कहा- एक भारत श्रेष्ठ भारत का शिल्पी

Sat, 17 Sep 2022 11:34 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 17 Sep 2022 11:34 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र के जन्मदिवस पर रक्तदान अमृत महोत्सव के तहत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का उदघाटन कर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रक्तदान किया।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi congratulated PM Modi, said – the craftsman of Ek Bharat Shreshtha Bharat
मुख्यमंत्री योगी और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन आज यूपी में पूरे जोर शोर के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भूपेन्द्र चौधरी, बसपा सुप्रीमो मायावती समेत तमाम लोगों ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक पखवाड़े तक चलने वाले सेवा अभियान के तहत भाजपा पूरे देश में अनेकता में एकता उत्सव, स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविरों का आयोजन करेगी। पीएम मोदी के जन्मदिन पखवाड़े में पार्टी पौधरोपण, स्वच्छता अभियान और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम भी चलाएगी। भाजपा कार्यकर्ता दिव्यांगों में उपकरण वितरण, खादी प्रोत्साहन और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करेंगे। 2 अक्तूबर को लोगों को खादी और स्थानीय उत्पादों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के शिल्पी, 'अंत्योदय' हेतु राष्ट्र आराधना में सतत रत, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम मां भारती के परम उपासक आदरणीय प्रधानमंत्री जी को दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि गरीबों, पिछड़ों और वंचितों को सम्मान देकर सामाजिक न्याय की पटकथा के सबसे बड़े लेखक, विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता, जनहित को सर्वोपरि रखने वाले, हम सभी के प्रेरणा स्रोत व मार्गदर्शक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं।


ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री मोदी को एक वीडियो संदेश के जरिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, 'राष्ट्रहित और जनहित को हमेशा सर्वोपरि रखने वाले, मां भारती के सच्चे सपूत, आधुनिक भारत के प्रवर्तक और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।' इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र के जन्मदिवस पर रक्तदान अमृत महोत्सव के तहत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का उदघाटन कर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रक्तदान किया।


आज बिना डोनर लोहिया में मिलेगा खून
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर शनिवार को लोहिया संस्थान में बिना डोनर मरीजों को खून मिलेगा। कैंसर, गर्भवती महिलाएं, गुर्दा रोगी समेत दूसरी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को खून बिना डोनर मिलेगा। लोहिया संस्थान की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद ने बताया ब्लड बैंक में सभी ग्रुप का खून उपलब्ध है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि इस मौके पर लोहिया संस्थान की तरफ  से तीन स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। बिना डोनर खून के लिए डॉक्टर की ओर से जारी किया गया आवश्यकता फॉर्म व मरीज के खून का नमूना लाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed