फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi appeals to the public, do not leave the house unless necessary

मुख्यमंत्री योगी ने की जनता से अपील, जब तक आवश्यक न हो घर से बाहर न निकलें 

Sun, 25 Apr 2021 08:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 25 Apr 2021 08:32 PM IST
सार

कोरोना के मद्देनजर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की है कि इसे बेहद गंभीरता से लें। जब तक जरूरी न हो घरों से बाहर न निकलें।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi appeals to the public, do not leave the house unless necessary
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना के मद्देनजर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की है कि इसे बेहद गंभीरता से लें। जब तक जरूरी न हो घरों से बाहर न निकलें। सीएम ने कहा है कि हाई रिस्क कैटेगरी से जुडे़ हुए लोग जैसे 10 साल से कम उम्र के बच्चे, 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, एक से अधिक बीमारियों से ग्रस्त व्यक्ति, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग घर से बाहर न निकलें।

विज्ञापन

 
बगैर मास्क के घर के बाहर बिल्कुल न निकलें। अनावश्यक भीड़भाड़ वाली जगह पर न जाएं। व्यापारीगण मास्क एवं दस्तानों का इस्तेमाल जरूर करें। कार्यालयों में कर्मचारियों को शिफ्टों में बुलाएं। एक बार में आधे से अधिक कर्मचारियों को न बुलाया जाए। फील्ड में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी मास्क एवं दस्ताने जरूर पहनें। स्वच्छता, सैनिटाइजेशन एवं फॉगिंग नियमित रूप से कराई जाए और कंटेनमेंट जोन को सख्ती से लागू किया जाए। 
विज्ञापन


रात्रि कर्फ्यू का पालन करें। कोरोना की लड़ाई में शामिल योद्धाओं का सहयोग एवं सम्मान करें। कोरोना की लड़ाई के लिए आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं एवं ऑक्सीजन आदि को स्टोर ना करें। साथ ही अफवाहों से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed