फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will contribute in Plastic Kachra Yogdan.

सबसे ज्यादा प्लास्टिक कचरा जमा कराने वालों को मिलेगा पुरस्कार, मुख्यमंत्री भी करेंगे श्रमदान

Sun, 29 Sep 2019 04:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 29 Sep 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will contribute in Plastic Kachra Yogdan.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

प्लास्टिक का उपयोग रोकने को लेकर नगर निगम अब उन लोगों को पुरस्कृत भी करेगा जो गांधी जयंती पर सबसे अधिक प्लास्टिक कचरे का श्रमदान करेंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक से शहर को मुक्त कराने के लिए नगर निगम की ओर से दो अक्तूबर को गोमती नगर के 1090 चौराहे सहित शहर में अलग-अलग बीस स्थानों पर विशेष आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


गोमती नगर में होने वाले प्लास्टिक कचरा श्रमदान कार्यक्रम में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और कानून मंत्री बृजेश पाठक भी भागीदारी निभाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि इस विशेष आयोजन में कार्यक्रम स्थलों पर शहरवासी जाकर अपने घर का प्लास्टिक कचरा जमा कर सकेंगे। वहां पर उनसे एक फॉर्म भरवाया जाएगा और फोटो खींची जाएगी।

तीन अक्तूबर को उन लोगों के बीच लकी ड्रॉ किया जाएगा, जिन्होंने गांधी जयंती पर अपने घर का प्लास्टिक कचरा नगर निगम को दिया और शपथ ली है कि वह प्लास्टिक का उपयेाग नहीं करेंगे। इस विशेष आयोजन में शहरवासियों को जागरूक करने के लिए कपड़े व जूट के बैग भी बांटे जाएंगे।

पहला पुरस्कार 25 हजार रुपये

नगर आयुक्त ने बताया गांधी जयंती पर जो शहरवासी अपने घर का कचरा नगर निगम के चिन्हित स्थलों पर जाकर जमा करेंगे उनको ड्रॉ के जरिए पुरस्कृत किया जाएगा।

पहले स्थान पर आने वाले को 25 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले को 15 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाले को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed