{"_id":"59e8236e4f1c1b8e698b6830","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-visits-hanumangarhi-temple-in-ayodhya-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल पर्यटन का एक बेहतरीन केंद्र, पर्यटकों के लिए सीएम योगी ने बनाई खास योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल पर्यटन का एक बेहतरीन केंद्र, पर्यटकों के लिए सीएम योगी ने बनाई खास योजना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
पूजा अर्चना करते हुए सीएम योगी
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में दिवाली का त्योहार मना रहे हैं। सीएम योगी इस मौके पर हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की।
मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यहां दर्शन करने के लिए आया हूं। रामलला के दर्शन करने के लिए भी जाऊंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सूबे की सुख, समृद्धि और सुरक्षा की कामना करता हूं। विपक्ष पर हमला बोलते हुए बोले, नकारात्मक लोगों ने अच्छे की उम्मीद कैसे की जा सकती है। उनके पास कोई काम नहीं है इसलिए निराधार आरोप लगा रहे। अयोध्या का कार्यक्रम जनसहयोग से हुआ है। सरकार का पैसा नहीं लगा। सरकार विकास कार्यक्रमों के लिए पैसा देगी।
ताजमहल पर्यटन का एक बेहतरीन केंद्र है। पर्यटकों को आमंत्रित करने की एक योजना है, उस दिशा में प्रयास कर रहे हैं। सीएम योगी ने रामजन्मभूमि की सफाई, पेयजल और ड्रेनेज की व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
पढ़ें:- दीपों से जगमग हुई राम की पैड़ी, तस्वीरों में देखें- दिव्य, भव्य अयोध्या
हनुमान गढ़ी मंदिर से सीएम योगी अयोध्या में ही सुग्रीव मंदिर पहुंचे। मंदिर में पुजारियों ने सीएम योगी को पूजा अर्चना करवाई। सीएम योगी ने यहां कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में यह मेरा कर्तव्य है, और मैं राज्य के हर जगह के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं। इसके बाद सीएम योगी रामलला के दर्शन करने पहुंचे।

#UttarPradesh Chief Minister Yogi Adityanath visits Hanumangarhi Temple in #Ayodhya #Diwali pic.twitter.com/r0gFelehil
— ANI UP (@ANINewsUP) October 19, 2017
इससे पहले छोटी दिवाली पर यूपी के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में सरयू की आरती की और दीप जलाकर लोगों को शुभकामनाएं दी।#UttarPradesh Chief Minister Yogi Adityanath visits Sugriva temple in #Ayodhya #Diwali pic.twitter.com/nh2dZBC4wj
— ANI UP (@ANINewsUP) October 19, 2017