कोरोना से जंग: मुख्यमंत्री योगी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, बोले- जीत का टीका लगवाएं, तभी कोरोना हारेगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कोरोना वैक्सीन का यह 'सुरक्षा कवच' सभी नागरिकों को मुफ्त प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि आप सब लोग भी अपना क्रम आने पर अवश्य लगवाएं 'टीका जीत का'। तभी कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लखनऊ में लगवाई। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जीत का टीका लगवाएं। तभी कोरोना हारेगा और भारत जीतेगा।
दूसरी डोज लेने के बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज स्वदेशी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज प्राप्त कर मन प्रफुल्लित है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कोरोना वैक्सीन का यह 'सुरक्षा कवच' सभी नागरिकों को मुफ्त प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि आप सब लोग भी अपना क्रम आने पर अवश्य लगवाएं 'टीका जीत का'। तभी कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा।
आज स्वदेशी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज प्राप्त कर मन प्रफुल्लित है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 2, 2021
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में कोरोना वैक्सीन का यह 'सुरक्षा कवच' सभी नागरिकों को मुफ्त प्रदान किया जा रहा है।
आप सब लोग भी अपना क्रम आने पर अवश्य लगवाएं 'टीका जीत का'।
तभी कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा pic.twitter.com/XPiwW667LL
बता दें कि प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दूसरी डोज लेने के बाद फिर वैक्सीन लगवाने की अपील की है।