फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath to visit RaeBareli all update

आखिर कब तक ये देश गांधी परिवार के पाप सहता रहेगा: रायबरेली में गरजे मुख्यमंत्री योगी

Tue, 27 Aug 2019 08:28 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 27 Aug 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath to visit RaeBareli all update
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे देश को किसी परिवार ने आजाद नहीं करवाया और न ही किसी परिवार ने देश को बनाया है। जिन्होंने पहले देश को बांटा, वही लोग आज भी जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने का विरोध कर रहे हैं। आप सबकी जिम्मेदारी है कि एक-एक करके इन्हें चिह्नित कीजिए। जब देश ही नहीं रहेगा तो हमारा सम्मान कहां रहेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रायबरेली के दौरे पर अमर नायक राना बेनीमाधव बख्श सिंह की 215वीं जयंती पर फिरोज गांधी कॉलेज के सभागार में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम तक देश एक हो इसके लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रभावी, ऐतिहासिक, साहसिक निर्णय लिए जा रहे हैं। पूरे देश को एकजुट होकर इस अभियान से जुड़ना चाहिए लेकिन एक परिवार इसका विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि आखिर कब तक ये देश गांधी परिवार के पाप सहता रहेगा।
विज्ञापन


यह देश गांधी परिवार के विरोध को स्वीकार नहीं करेगा। आज जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर पाप की बेड़ियों को समाप्त किया गया है। हम एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं। इसी को लेकर देश के महापुरुषों महाराणा प्रताप, शिवाजी महराज ने अपनी जान दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'आजादी के लिए अपना बलिदान करने वाले महापुरुषों का सम्मान प्रेरणा प्रदान करता है'

Chief Minister Yogi Adityanath to visit RaeBareli all update
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिन महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों ने इस देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव हमारी वर्तमान पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1857 का प्रथम स्वतंत्रता समर जो पूरे देश के अंदर एक सामूहिक ताकत के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में प्रारंभ हुआ था। इस क्षेत्र में उसका नेतृत्व करने वाले महापुरुष राना बेनीमाधव बख्श सिंह की 215वीं जयंती पर उन्हें प्रदेश की जनता की ओर से कोटि-कोटि नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि महापुरुष राना बेनी माधव की जयंती पर आप सबको हृदय से बधाई देता हूं।

अर्थव्यवस्था के मामले में जल्द भारत बनेगा नंबर एक

Chief Minister Yogi Adityanath to visit RaeBareli all update

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। तरक्की कर रहा है। उन्होंने मंच से ऐलान किया कि जल्द भारत पूरे विश्व में अर्थव्यवस्था के मामले में नंबर एक हो जाएगा। देश विकास कर रहा है तो हम सबको इसका स्वागत करना चाहिए, लेकिन कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। रायबरेली वीरों की धरती रही है। विरोध करने वालों के खिलाफ यहां के लोग आवाज उठाएं।

तेजी से हो रहे विकास कार्य
सीएम ने कहा कि देश में स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए शौचालय बनवाए जा रहे हैं। अब बेटियों को खुले में शौच नहीं जाना पड़ रहा है। गरीबों को आवास दिलवाया जा रहा है। रोजगार मुहैया कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बेटियां खुले में शौच कतई न जाएं, क्योंकि खुले में शौच जाने से तरह-तरह की बीमारियों से ग्रसित होने का खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्र की बात करते हैं लेकिन विरोधियों को इससे कुछ लेना देना नहीं है।

शहीद जवानों के नाम से संस्था और स्मारक का निर्माण होगा

Chief Minister Yogi Adityanath to visit RaeBareli all update

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात जवानों की बेहतरी के लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। यूपी में शहीद जवानों के परिवारों को 25 लाख रुपये की सहायता राशि दी जा रही है।

शहीद जवानों के नाम स्मारक और संस्थाओं का भी निर्माण कराया जाएगा। पहले कोई जवान शहीद होता था तो परिवारीजन उसका चेहरा नहीं देख पाते थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयास से अब परिवारीजन शहीद होने पर जवान का चेहरा देख पाते हैं। देश सुरक्षित हाथों है। हम पाकिस्तान को जवाब दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed