फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath spoke to Akhilesh Yadav on phone

सीएम योगी ने अखिलेश यादव से की फोन पर बात, प्रयागराज में पीएम को काला झंडा दिखाने का मुद्दा उठाया

Mon, 09 Mar 2020 08:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Mar 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath spoke to Akhilesh Yadav on phone
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुंदेलखंड दौरे के दौरान सपा कार्यकर्ताओं द्वारा काला झंडा दिखाए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव से फोन पर बात कर विरोध दर्ज कराया है। हाल के दिनों में यह पहला मौका है जब राजनीति के दो धुर प्रतिद्वंदियों ने एक दूसरे से बात की हो।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने 29 फरवरी को मोदी के चित्रकूट दौरे के दौरान सपा कार्यकर्ताओं द्वारा काला झंडा दिखाए जाने की शिकायत अखिलेश यादव से की। जिसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के हैं इसलिए उनके प्रति मेरे मन में भी सम्मान है। 
विज्ञापन


उनके स्तर से इस तरह के कोई निर्देश कार्यकर्ताओं को नहीं दिया गया था। समाजवादी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री से कहा कि लोकतंत्र में विरोध करने का तरीका होता है, जिसका सबको हक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएए का विरोध करने वालों को जिस तरह से अपमानित किया जा रहा है, वह सही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं, नेताओं खासकर आजम खां के खिलाफ सरकार मनमानी कर रही है। अखिलेश ने मुख्यमंत्री से कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं को निर्देशित करेंगे कि वह प्रधानमंत्री के सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा में खतरा पैदा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed