{"_id":"5fd9c0dd0f9e307a047cac79","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-speech-in-uttar-pradesh-adhivakta-samagam-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी का आम आदमी पार्टी पर पलटवार, कहा- यूपी ने दिल्ली से बेहतर कोरोना प्रबंधन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी का आम आदमी पार्टी पर पलटवार, कहा- यूपी ने दिल्ली से बेहतर कोरोना प्रबंधन किया
Wed, 16 Dec 2020 01:40 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 लड़ने की घोषणा के बाद ही आम आदमी पार्टी भाजपा के निशाने पर आ गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी की जनसंख्या 24 करोड़ है जबकि दिल्ली की पौने दो करोड़ है। फिर भी कोरोना का प्रबंधन यूपी में दिल्ली के मुकाबले काफी बेहतर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दो महीने पहले यूपी में 68000 सक्रिय मरीज थे पर आज संक्रमितों की संख्या 18 हजार से भी कम है। वहीं, प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण की दर व मृत्युदर भी काफी कम है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूपी में कोरोना के कारण अब तक 8000 मौतें हो चुकी हैं जबकि दिल्ली में 10 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।
If you compare this to Delhi - UP has a population of 24 crores and there have been 8,000 deaths. Delhi, with a population of 1.75 crores, recorded 10,000 deaths: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath https://t.co/csJDjVtBmg
— ANI UP (@ANINewsUP) December 16, 2020
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी उत्तर प्रदेश अधिवक्ता समागम 2020 के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे।