फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath says Work will start on big projects like Ganga Expressway

गंगा एक्सप्रेस-वे जैसे बड़े प्रोजेक्टों पर शुरू होगा काम, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Sun, 24 May 2020 09:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 24 May 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath says Work will start on big projects like Ganga Expressway
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
प्रदेश में गंगा एक्सप्रेस-वे जैसे सभी बड़ी परियोजनाओं पर काम कराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इन परियोजनाओं पर कार्य प्रारंभ करने की कार्रवाई पर निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने अपने सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए। सीएम ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे की निर्माण लागत 20,924 करोड़़ रुपये है। 
विज्ञापन


जबकि भूमि अधिग्रहण पर लगभग 9000 करोड़ रुपये का व्यय अनुमानित है। 16 लेन का यह एक्सप्रेस-वे मेरठ से प्रयागराज को जोड़ेगा। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का कार्य तेजी से चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर 5535 श्रमिक, 1144 इंजीनियर तथा 3127 बड़ी मशीनें कार्य कर रही हैं। इसी प्रकार बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में 2348 श्रमिक, 625 इंजीनियर व 2370 बड़ी मशीनें कार्य कर रही हैं। 

इस प्रोजेक्ट पर 296 किमी सड़क तथा 200 से अधिक मिट्टी के कार्य चल रहे है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। 

घर पर ही नमाज पढ़ें और ईद मनाएं
वहीं सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मुस्लिम धर्मगुरुओं से संवाद बनाकर उनसे अपील कराएं कि लोग लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घर पर ही नमाज पढ़ें और ईद-उल-फितर मनाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed