फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath says government will provide employment to 1.5 million workers returned from other states

दूसरे प्रदेशों से लौटे 15 लाख श्रमिकों को रोजगार देंगे: सीएम योगी

Sun, 26 Apr 2020 09:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 26 Apr 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath says government will provide employment to 1.5 million workers returned from other states
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दूसरे प्रदेशों से लौटे 15 लाख श्रमिकों को सरकार रोजगार देगी। इसके लिए सरकार कार्ययोजना बना रही है। ये वे श्रमिक हैं जो दूसरे प्रदेशों में काम करते थे और लॉकडाउन के कारण लौट आए हैं या लौटने वाले हैं। 
विज्ञापन


प्रवासी श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने एक समिति गठित की है। मुख्यमंत्री शनिवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण कार्य है। पंचायतीराज विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह को निर्देशित किया गया है कि ग्राम प्रधानों के माध्यम से मनरेगा और गांवों के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तालाब व चेक डैम के काम शुरू कराए जाएं और इनमें प्रवासी मजदूरों को भी लगाया जाए। कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए करीब 10 हजार श्रमिक पूर्वांचल, गोरखपुर लिंक और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगे हैं। 
 

किसानों के घरों से गेहूं ती खरीद करने वाला यूपी बना देश का पहला राज्य

सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब तक 60 से 70 प्रतिशत गेहूं खरीद किसानों के घर से की है। किसानों घरों से गेहूं खरीदने वाला यूपी, देश का पहला राज्य है। सरकार लगातार जरूरतमंदों की मदद में लगी है। अब तक 27 लाख 78 हजार श्रमिकों और निराश्रित लोगों में कुल 280 करोड़ रुपए वितरित किए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed