{"_id":"5edfae08b1af305cd96e825f","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-says-effective-control-over-covid-19-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण, हमें सतर्क रहना होगा, छोटी सी लापरवाही हो सकती है खतरनाक: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण, हमें सतर्क रहना होगा, छोटी सी लापरवाही हो सकती है खतरनाक: योगी
Tue, 09 Jun 2020 09:13 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य, उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण है। हमें अभी सतर्क रहना होगा वरना छोटी सी लापरवाही खतरनाक हो सकती है।
उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए सर्विलांस सिस्टम को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री मंगलवार को लोकभवन में उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब तक कोविड-19 की प्रभावी दवा अथवा वैक्सीन की खोज नहीं कर ली जाती, तब तक संक्रमण से बचाव ही, इसका उपचार है।
इसे ध्यान में रखते हुए सर्विलांस सिस्टम को और सुदृढ़ बनाना जरूरी, जिससे मरीज को समय से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचारी रोग से होने वाली मृत्यु की दर में उल्लेखनीय गिरावट लाने में सुदृढ़ सर्विलांस सिस्टम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कोविड-19 की मृत्यु दर में गिरावट लाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्ग दर्शन व प्रदेश में टीम वर्क का परिणाम सामने आया है, लेकिन हमें अभी सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 पर नियंत्रण और इसके उपचार की व्यवस्था को सुदृढ़ करने व गरीब, कमजोर वर्गों को राहत पहुंचाने के लिए किए गए प्रबंधों के बेहतर नतीजे मिल रहे हैं।

पिछले दो दिनों में चार मंडलों, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़ तथा वाराणसी के भ्रमण का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य के सभी क्षेत्रों में कार्य किया गया है। इससे प्रदेश बेहतर स्थिति में है। लॉकडाउन के कड़ाई से अनुपालन कराने और बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमितों को अस्पताल में रखने से संक्रमण को नियंत्रित करने में काफी मदद मिली। अब अनलॉक व्यवस्था के तहत दी गई छूट के दौरान पूरी सावधानी बरतना आवश्यक है।