फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath reviewed preparations for MOU in Investors Summit

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में निवेश परियोजनाओं का दूसरा शिलान्यास समारोह, सीएम ने की समीक्षा की

Wed, 28 Nov 2018 05:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 28 Nov 2018 05:21 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath reviewed preparations for MOU in Investors Summit
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को फरवरी में किए गए एमओयू से जुड़े निवेशकों के प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने फरवरी 2019 तक निवेशकों के एमओयू से जुड़े प्रोजेक्ट के दो शिलान्यास समारोह आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


इस शिलान्यास समारोह में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया जा सकता है। मोदी इन्वेस्टर्स समिट व उसके बाद आयोजित पहले शिलान्यास समारोह में भी आए थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राजस्थान के विधानसभा चुनाव प्रचार से लौटने के बाद इन्वेस्टर्स समिट में किए गए एमओयू की समीक्षा की। बैठक में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रोजेक्ट केशिलान्यास में आने वाली अड़चनों की जानकारी ली 
विज्ञापन
विज्ञापन


और संबंधित विभाग के अफसरों को तेजी से उसका समाधान कराने का निर्देश दिया। बताया गया कि 50 हजार करोड़ से अधिक की निवेश परियोजनाओं के शिलान्यास से जुड़ी औपचारिकता पूरी है।


इनके शिलान्यास दिसंबर के दूसरे सप्ताह में कराने की तैयारी के निर्देश दिए गए। इसके बाद फरवरी तक  एक और शिलान्यास समारोह आयोजित करने केनिर्देश दिए गए हैं। उसमें भी 50 हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट का शिलान्यास होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed