Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिनकर को किया नमन, जातिवाद पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि हमें आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखना है और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करना है, तो जातिवाद के नाम पर देश को लूटने वाले राष्ट्रद्रोहियों से सावधान रहना होगा। उन्होंने कहा कि दिनकर जी ने जातिवाद पर सशक्त प्रहार करते हुए लिखा है- मूल जानना बड़ा कठिन है नदियों का, वीरों का, धनुष छोड़कर और गोत्र क्या होता रणधीरों का। पाते हैं सम्मान तपोबल से भूतल पर शूर, जाति-जाति का शोर मचाते केवल कायर क्रूर। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भारत के लोकतंत्र को दबाने का प्रयास हुआ, तब भी दिनकर जी ने आह्वान किया था- सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।
इस अवसर पर उन्होंने ‘रश्मिरथी से संवाद’ स्मारिका का विमोचन किया और नाट्य प्रस्तुति रश्मिरथी को भी देखा। उन्होंने ‘रश्मिरथी’ को समाज और राष्ट्र को दिशा देने वाली कृति बताया। मुख्यमंत्री ने दिनकर के पौत्र ऋत्विक उदयन को स्मृतिचिह्न भेंटकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे, डॉ. सत्यपाल सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, कार्यक्रम संयोजक प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा नेता नीरज सिंह, दिनकर स्मृति न्यास के अध्यक्ष नीरज कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन दूरदर्शन लखनऊ के कार्यक्रम प्रमुख आत्मप्रकाश मिश्र ने किया।
युवाओं को साहित्य से जोड़ने पर दिया जोर
मुख्यमंत्री ने संस्कृति विभाग को निर्देश दिया कि ऐसी साहित्यिक कृतियों पर आधारित कार्यक्रम आज की पीढ़ी के लिए नई प्रेरणा हैं और इन्हें आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने भातखंडे संस्कृति विवि और अन्य संस्थानों के युवाओं को भी इस कार्यक्रम में सहभागी बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और ऐसी कृतियां राष्ट्र को कैसा बनाना चाहते हैं, उसका आधार बनती हैं।
तीन दिवसीय पर्व में होंगे ये कार्यक्रम
तीन दिवसीय आयोजन में शनिवार को स्वामी विवेकानंद पर आधारित एक नाट्य मंचन होगा। मुख्यमंत्री ने विवेकानंद को हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत बताया। 26 अप्रैल को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक पर आधारित कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में ही तिलक ने स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा... का उद्घोष किया था। 26 को ही भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं पर आधारित एक नृत्य-नाटिका अटल स्वरांजलि भी प्रस्तुत की जाएगी।
बोले- दिनकर जी की कृतियों के अंशों से विरोधियों पर प्रहार भी करता हूं
सीएम योगी ने कहा कि मैं अक्सर दिनकर जी की कृतियों के कुछ अंश लेकर विरोधियों पर प्रहार भी करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिनकर जी ने ‘रश्मिरथी’ में लिखा है- ऊंच-नीच का भेद न जाने वही श्रेष्ठ ज्ञानी है, दया-धर्म जिसमें हो सबसे वही पूज्य प्राणी है। उन्होंने दिनकर की इन पंक्तियों को भी पढ़कर सुनाया- सच है, विपत्ति जब आती है, कायर को ही दहलाती है, सूरमा नहीं विचलित होते, क्षण एक नहीं धीरज खोते, विघ्नों को गले लगाते हैं, कांटों में राह बनाते हैं।
कमजोर निर्देशन, लचर संवाद अदायगी और अभिनय ने किया निराश
रश्मिरथी नाटक के मंचन को लेकर यूं तो खूब प्रचार-प्रसार किया गया लेकिन नाटक का मंचन दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा। कमजोर निर्देशन, लचर संवाद अदायगी और अभिनय ने निराश किया। रही सही कसर खराब साउंड सिस्टम ने पूरी कर दी। नाटक शुुरु होने के 20 मिनट बाद ही दर्शक धीरे-धीरे हॉल से बाहर निकलने लगे। यदा यदा हि धर्मस्य... श्लोक से शुरू हुए नाटक की पकड़ शुरू से ही ढीली जान पड़ी। परिकल्पना दिनकर स्मृति न्यास के अध्यक्ष नीरज कुमार की रही। कार्यक्रम के दौरान सुप्रसिद्ध चित्रकार मनजीत सिंह ने मुख्यमंत्री को अपनी बनाई पेंटिंग भेंट की।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय ‘रश्मिरथी पर्व’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित