फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath order Photo will be public with fine 10 thousand without mask

सख्ती: दूसरी बार बिना मास्क पकड़े जाने पर होगा 10 हजार का जुर्माना, फोटो भी होगी सार्वजनिक

Tue, 20 Apr 2021 09:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 20 Apr 2021 09:30 AM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि पहली बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर 1,000 रुपये का जुर्माना तथा दूसरी बार बगैर मास्क पकड़े जाने पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाए। 10,000 रुपये जुर्माना देने वालों की फोटो को सार्वजनिक करें

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath order Photo will be public with fine 10 thousand without mask
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में सोमवार को 28,287 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। वहीं 10978 मरीजों के डिस्चार्ज होने से थोड़ी राहत भी रही। हालांकि कुल 167 मरीजों की संक्रमण के कारण मौत भी हो गई। प्रदेश में एक्टिव केस अब 2,08,523 हो गए हैं। 
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग को निर्देश दिया है कि पूरे प्रदेश में मास्क के अनिवार्य उपयोग को सख्ती से लागू करें। पहली बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर 1,000 रुपये का जुर्माना तथा दूसरी बार बगैर मास्क पकड़े जाने पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाए। 10,000 रुपये जुर्माना देने वालों की फोटो को सार्वजनिक करें। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि इससे लोगों में मास्क पहनने के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 8,79,831 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 6,61,311 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, कुल 9997 की अब तक मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को लखनऊ में 5897, वाराणसी में 2668, प्रयागराज में 1576, कानपुर नगर में 1365, मेरठ में 911, गाजियाबाद में 827, गोरखपुर में 810, सुल्तानपुर में 715, झांसी में 632, मुजफ्फरनगर में 566, रायबरेली में 548, बलिया में 500 मरीज मिले हैं। जबकि सबसे अधिक 22 मरीजों की मौत लखनऊ में हुई है। इसके अलावा कानपुर नगर में 18, वाराणसी में 10, प्रयागराज में 9 मरीजों की मौत हुई है।

25 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन की दूसरी खेप आज मिलेगी

कोविड संक्रमित मरीजों के इलाज में कारगर माने जा रहे रेमडेसिविर के 25 हजार इंजेक्शन की दूसरी खेप प्रदेश को मंगलवार को मिल जाएगी। इससे पहले भी 25 हजार इंजेक्शन मिल चुके हैं। सरकार को उम्मीद है कि अगले दो-तीन दिनों में इंजेक्शन की पर्याप्त उपलब्धता हो जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद आइसोलेशन में रहते हुए ऑक्सीजन व रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सीएम के साथ सोमवार को टीम-11 की हुई वर्चुअल बैठक में बताया गया कि दवा कंपनियों को 2,75,000 रेमडेसिविर इंजेक्शन की डिमांड भेजी गई है। सीएम के आदेश पर अपर मुख्य सचिव एमएसएमई नवनीत सहगल दवा निर्माता कंपनियों से संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि कंपनियां अगले दो से तीन दिनों में आपूर्ति कर देंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed