{"_id":"5bdb99f9bdec2269a92b684a","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-meeting-with-officials-of-finance-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के राज्यकर्मचारियों को दीवाली की सौगात, महंगाई भत्ता व बोनस देने का आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के राज्यकर्मचारियों को दीवाली की सौगात, महंगाई भत्ता व बोनस देने का आदेश जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 02 Nov 2018 05:57 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 21 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को दीवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता (डीए) व बोनस देने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
इसके पहले मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ता (डीए) और बोनस का भुगतान न किए जाने से कर्मचारियों के आक्रोश का संज्ञान लिया और बुधवार देर रात वित्त विभाग के अधिकारियों को तलब कर मामले पर जानकारी ली।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री द्वारा अपर मुख्य सचिव वित्त को तलब किए जाने के बाद वित्त विभाग फिर से खुलवाया गया। रात करीब 10 बजे अफसर सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल रात में ही डीए और बोनस का प्रस्ताव तैयार करवाकर मुख्यमंत्री योगी के सरकारी आवास कालिदास मार्ग गए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने दोनों ही प्रस्तावों पर रात में ही सहमति दे दी। रात करीब 12 बजे वित्त विभाग बंद हुआ।
शुक्रवार दोपहर भुगतान के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया।