फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath makes online transfer of pensions for elderly persons.

मुख्यमंत्री योगी ने बुजुर्गों, विधवा व दिव्यांगजनों के लिए भेजी पेंशन, बोले- सरकार साथ खड़ी है

Wed, 16 Sep 2020 12:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Sep 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath makes online transfer of pensions for elderly persons.
लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से वार्ता करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की सुबह प्रदेश के 86.85 लाख बुजुर्गों, विधवा, दिव्यांगजनों के खाते में तीन महीने की पेंशन भेज दी। उन्होंने 1311 करोड़ रुपये की धनराशि का ऑनलाइन ट्रांसफर किया। इस मौके पर उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लाभार्थियों से बात की और कहा कि सरकार हर वक्त उनके साथ खड़ी है। कोई खुद को अकेला न समझे।

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ स्थित अपने कार्यालय से लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीक के जरिए सरकारी धन के वितरण में पारदर्शिता व तेजी आती है और इसमें भ्रष्टाचार की गुंजाइश न के बराबर होती है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निराश्रित व दिव्यांगजन को यह नहीं सोचना चाहिए कि वो अकेले हैं। हमारी सरकार उनके साथ खड़ी है। हमारे लिए 'नर सेवा नारायण सेवा' है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के गरीबों को महीने में दो बार राशन मुहैया करवा रही है। हमारी कोशिश रही है कि कोरोना काल में किसी को कोई मुश्किल न आए। जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं तत्काल उनके राशन कार्ड बनाने का आदेश दिया गया है। अगर कोई बीमार है और उसके पास आयुष्मान कार्ड या मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का दस्तावेज नहीं है तो उसे ग्राम प्रधान की निधि से एक हजार रुपये की तत्काल सहायता प्रदान करने का आदेश दिया गया है। वहीं, किसी गरीब की मृत्यु होने पर उसके दाह संस्कार के लिए जिलाधिकारी तत्काल पांच हजार रुपये की व्यवस्था करेंगे। यह सहायता नगर निकाय, ग्राम प्रधान या मुख्यमंत्री राहत कोष से की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed