फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath gives instruction for Nal se jal Yojna.

नल से जल की योजना बनाकर शीघ्र लागू करें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sun, 17 Nov 2019 01:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क,अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 Nov 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath gives instruction for Nal se jal Yojna.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हर घर को नल से जल पहुंचाने की कार्ययोजना बनाकर उसे शीघ्र लागू किया जाए। बुंदेलखंड व विंध्याचल को ध्यान में रखकर विशेष कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने वर्षा जल के संचयन व अतिरिक्त जल के रिचार्ज पर खास जोर दिया।

विज्ञापन


सीएम योगी से शनिवार को केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और जलशक्ति मंत्रालय के सचिव परमेश्वरन अय्यर ने मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार के अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन


सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री की इच्छा के अनुसार प्रदेश में हर घर को जल योजना इस प्रकार बनाई जाए कि शत-प्रतिशत लोगों को नल से जल उपलब्ध हो सके। इसके लिए गांव स्तर तक प्लंबर व अन्य कामगारों के प्रशिक्षण की गहन कार्ययोजना बनाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे शीघ्र कार्ययोजना बनाकर उसका क्रियान्वयन कराएं।  वर्षा जल के संचयन व अतिरिक्त जल के रिचार्ज के लिए पुराने नलकूप, हैंडपंप व कुंओं की मरम्मत कराकर उन्हें उपयोग के योग्य बनाया जाए।

इन क्षेत्रों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने का दिया निर्देश

उन्होंने डार्क जोन, ब्लैक जोन, इन्सेफलाइटिस, आर्सेनिक, फ्लोराइड से प्रभावित भूजल वाले क्षेत्रों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य किए जाएं।

उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत बेस लाइन सर्वे से पूर्व क्षतिग्रस्त एवं नए निर्मित शौचालयों की मांग को ध्यान में रखते हुए ऐसे परिवारों को चिह्नित करने और उन्हें शौचालयों से संतृप्त करने के निर्देश दिए।

यह भी कहा कि बने हुए शौचालयों का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित कराया जाए। बैठक में प्रदेश के प्रमुख सचिव ग्राम विकास व पंचायतीराज अनुराग श्रीवास्तव, भारत सरकार से आए युगल किशोर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

प्रति व्यक्ति 55 लीटर जल के हिसाब ने बनाए योजना

केंद्र सरकार के  सचिव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को आश्वस्त किया कि नल से जल की कार्ययोजना में उन सभी बिंदुओं को शामिल किया जाएगा जिसके लिए उन्होंने निर्देशित किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य की योजना बनाते समय 55 लीटर जल प्रति व्यक्ति-प्रति दिन की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed