फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister yogi adityanath gave instructions to transfer 87 lakh pension holders to accounts

मुख्यमंत्री योगी ने एक क्लिक के जरिए 86.71 लाख लोगों के अकाउंट में भेजे 871 करोड़ रुपये

Fri, 03 Apr 2020 03:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 03 Apr 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister yogi adityanath gave instructions to transfer 87 lakh pension holders to accounts
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं में पेंशन पाने वाले 86,71,781 लाभार्थियों को 871.4693 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात दी है। उन्होंने एक क्लिक के जरिए प्रदेश के पेंशनरों को दो माह की एकमुश्त पेंशन उनके अकाउंट में भेज दी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 5 कालीदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास से वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांग और कुष्ठावस्था पेंशन के लाभार्थियों को धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजी। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मुरादाबाद सहित अन्य जनपदों के लाभार्थियों से बातचीत भी की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। भारत भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस लड़ाई में 21 दिन के लॉकडाउन का सहभागी बन रहा है। हम गरीबों, वंचितों और निराश्रितों को अनाथ या असहाय नहीं छोड़ सकते हैं। सरकार संबल के रूप में उनके साथ खड़ी है। प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी ने गरीबों के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पेंशन पाने वाले कुल 86,71,781 लाभार्थियों के खाते में 871.4693 करोड़ रुपये की धनराशि भेज दी गई है। आम लोगों के लिए यह राशि बहुत छोटी हो सकती है, लेकिन एक गरीब के लिए यह क्या महत्व रखती यह उसके चेहरे की चमक को देखकर पता चलता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन पेंशन की राशि पहले 300 रुपये थी, जिसे हमारी सरकार ने 500 रुपये कर दिया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारी सरकार 27 लाख 15 हजार से अधिक निर्माण श्रमिकों के खाते में 1 हजार रुपये भेजने का कार्य कर चुकी है, जिसमें निरंतर वृद्धि हो रही है। मनरेगा श्रमिक, अंत्योदय कार्ड धारक एवं लाकडाउन के कारण रोजगार प्रभावित होने वाले अन्य लोगों को नि:शुल्क राशन पहुंचाने की कार्यवाही एक अप्रैल से चालू है। इसके अलावा 88 लाख मनरेगा श्रमिकों को 611 करोड़ रुपये की मजदूरी सफलता पूर्वक उनके खाते में भेजी जा चुकी है।

इतने लाभार्थियों को मिली पेंशन

इस कार्यक्रम के तहत वृद्धावस्था पेंशन के 49,87054 लाभार्थियों को 496.71 करोड़ रुपये, निराश्रित महिला पेंशन योजना में 26,06213 लाभार्थियों को 260.63 करोड़ रुपये, दिव्यांग पेंशन योजना के 10,67,789 लाभार्थियों को 106.78 और कुष्ठावस्था पेंशन के तहत 10,728 लाभार्थियों को 5.36 करोड़ रुपये भेजे गए।

बेसिक शिक्षा विभाग ने कोविड केयर कोष में 76,14,55,537 करोड़ रुपये का किया योगदान
वहीं, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी ने प्रदेश भर के बेसिक स्कूलों के शिक्षकों और शिक्षा अधिकारियों की तरफ़ से कोविड केयर कोष में 76,14,55,537 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 'क्वारंटीन वॉर्ड', आइसोलेशन वॉर्ड, वेंटिलेटर्स, N-95 मास्क, पीपीई के निर्माण की कार्रवाई के लिए भी हम एक कार्ययोजना को आगे बढ़ा सकें, इस दृष्टि से कल ही हमने एक 'कोविड केयर कोष' का निर्णय किया। आज बेसिक शिक्षा विभाग ने 76,14,55,537 करोड़ रुपये की सहायता देकर अच्छी शुरुआत की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हमारे पास सिर्फ केजीएमयू  में एक टेस्टिंग लैब थी, अब नई कार्रवाई के फलस्वरूप आज हमारे पास 7 नई टेस्टिंग लैब प्रदेश में स्थापित हो चुकी हैं और हमारा प्रयास है कि आगामी कुछ महीनों में प्रदेश के सभी 24 सरकारी हॉस्पिटल में टेस्टिंग लैब स्थापित हो जाए। मुख्यमंत्री योगी ने इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में सहयोग देने वाले सभी लोगों आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed